Veer Tejaji Maharaj: वीर तेजाजी महाराज के मेले में हनुमान बेनीवाल की सभा, जानिए खास बातें

 

जयपुर। नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल आज ग्राम खरनाल में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के मेले में सभा आयोजित कर रहे हैं। हनुमान बेनीवाल खरनाम में अपनी पार्टी आरएलपी को लेकर चुनाव प्रचार भी करेंगे। हनुमान बेनीवाल की इस सभा में लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि खरनाल लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की जन्मस्थली है। खरनाम में वीर तेजाजी महाराज का भव्य मेला लगता है। इसी मेले के दौरान हनुमान बेनीवाल ने अपनी पार्टी की सभा का कार्यक्रम रखा है।

 

यह भी पढ़े: Ramdev Jayanti: मुस्लिम भी करते हैं इस हिंदू देवता की पूजा, मक्का से उड़कर आ गए थे बर्तन

 

तेजाजी महाराज कौन थे

 

वीर तेजाजी महाराज राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध सिद्ध पुरूष थे। तेजाजी को भगवान शिव के प्रमुख 11 अवतारों में से एक माना जाता है। तेजाजी राजस्थान के प्रमुख लोक देवताओं में से एक हैं। तेेजाजी महाराज सबसे बड़े गौ रक्षक माने गए हैं। तेजाजी ने गायों की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की बलि दे दी। 

 

यह भी पढ़े: Ayodhya Shri Ram Janmabhoomi: राम जन्मभूमि की खुदाई में मिले पुराने मंदिर अवशेष, कई मूर्ति-स्तंभ शामिल

 

तेजाजी महाराज का जन्म और परिवार

 

तेजाजी का जन्म विक्रम संवत 1130 (1073) माघ सुदी चौदस राजस्थान में नागौर जिले के खरनाल गांव में हुआ था। तेजाजी नागवंशी क्षत्रिय जाट घराने के एक जाट परिवार में जन्मे थे। तेजाजी के पिता का नाम ताहड़ देव और माता रामकंवरी थे। कहा जाता है कि तेजाजी की माता रामकंवरी को नाग-देवता ने पुत्र प्राप्ति का आर्शीवाद दिया था। प्रत्येक वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशवीं को तेजाजी की याद में खरनाल गाँव में भारी मेले का आयोजन होता है। इस मेले में लाखों लोग पहुंचते हैं।

 

यह भी पढ़े: Pandit Pradeep Mishra Sanatan Dharma: सनातन धर्म पर उंगली उठाने वालों पर पंडित प्रदीप मिश्रा का करारा जवाब

 

लोक देवता तेजाजी महाराज से जुड़ी खास बातें—

 

  • तेजाजी महाराज राजस्थान के प्रमुख लोक देवता हैं।
  • वीर तेजाजी का जन्म खरनाल, नागौर में हुआ था।
  • तेजाजी महाराज को को शिव के प्रमुख 11 अवतारों में से एक है।
  • तेजाजी का मेला परबतसर नागौर में भी लगता है।
  • तेजाजी की जाति जाट है।
  • तेजाजी की मृत्यु सांप काटने से हुई थी।
  • तेजाजी को कोबरा सांप ने काटा था।
  • तेजाजी की पत्नी पेमल सती हुई थी।
  • तेजाजी को नागों का देवता माना जाता है।
  • उन पर राजस्थानी फिल्म 'वीर तेजाजी' बनी है।
  • तेजाजी के हथियार भाला, तलवार और धनुष-बाण है।
  • तेजाजी की पत्नी का नाम पेमल है जो रायमल जी मुथा की पुत्री थी।
  • तेजाजी की बहन का नाम राजल है।
  • तेजाजी की सवारी लीलण घोड़ी है।

 

यह भी पढ़े: Vrindavan Famous Temple: कृष्ण के बचपन को देखने के लिए इन मंदिरों के जरूर करें दर्शन

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago