ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल जुलाई की शुरूआत में अपना घर भी बदल चुके हैं। मंगल ग्रह ने 1 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश किया था। जो 49 दिनों तक उसी राशि में रहने वाले हैं। इससे कई राशि वालों के जीवन में खुशियां आने वाली हैं तो कुछ के जीवन में भूचाल के हालात बनने लगे हैं। जानते हैं कि मंगल का भ्रमण किन राशि वालों के लिए खुशियों और धन दोनों का खजाना खोलने वाला है।
चार राशि वाले हो जाएंगे मालामाल
मंगल का सिंह राशि में करीब डेढ़ माह रहेगा। जहां रहना चार राशि वालों के लिए अच्छे फायदे का सौदा बन रहा है। जिसमें मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि हैं। इन चारों राशि वाले जातकों के लिए इस भ्रमण का बहुत अच्छा असर होने वाला है।
क्या होंगे फायदे
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह गोचर उसे धन से जुड़े मामलों में जीत दिलवाने वाला साबित होगा। व्यापार, शादी, सेहत और करियर सभी ओर से अच्छी खबरें ही मिलेंगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य में कुछ परेशानियां इस दौरान महसूस हो सकती हैं। फिर भी व्यापार और नौकरी में इन्हें खुशियां और फायदा मिलने के पूरी संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस दौरान आकस्मिक लाभ मिल सकता है। कार्यालय में जहां अधिकारियों का साथ मिलता रहा सकता है और व्यापारियों को अपने व्यापार में अच्छी बढ़त मिल सकती है।
धनु राशि
भाग्य का पूरा साथ और व्यापार में तरक्की दोनों ही इस माह धनु राशि वाले जातकों का इंतजार कर रही है। नौकरी में अपना भाग्य आजमाने वाले इस राशि के जातकों को भी अच्छी नौकरी और पदोन्नति दोनों हर मिल सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…