धर्म

Rajasthan Holi 2024: ठिकरिया गांव की अनोखी होली, जहां पति-पत्नी करते है दोबारा शादी

Rajasthan Holi 2024: हिंदू धर्म में होली विशेष त्यौहार है। रंगों से खेली जाने वाली होली इस वर्ष 25 मार्च को सेलिब्रेट की जायेगी। राजस्थान के अलग-अलग राज्यों और कस्बों में होली खेलने के अपने-अपने पारंपरिक तरीके है, जो आज भी चल रहे है। इसी कड़ी में हम बात करेंगे, उदयपुर संभाग के वागड़ क्षेत्र की होली की। होली मनाने का यहां अनोखा तरीका है, जिसके तहत गांव के दंपत्तियों की दोबारा शादी करवाई जाती है, वो भी पूरे धूमधाम से।

वागड़ क्षेत्र की होली में शादी की सभी रस्में निभाई जाती है, लेकिन सात फेरों की रस्म को छोड़ दिया जाता है। बांसवाड़ा शहर से सटा हुआ ठिकरिया गांव इस अनोखी होली को प्रतिवर्ष मनाता है। धुलंडी के दूसरे दिन शाम को सभी ग्रामीण होली चौक पर इकट्ठे होते है। वहीं, दंपत्ति दूल्हा-दुल्हन के वेश में आते हैं। यहां से उनका बिनौला निकाला जाता है और ढोल-ढमाकों के साथ पूरे गांव में प्रदक्षिणा होती है। इस दौरान गांव की महिलायें मंगल गीत गाते हुए चलती हैं।

यह भी पढ़े: Jaipur Holi 2024: गुलाल गोटा से खेलें इस बार की होली, परपंरा है 400 साल पुरानी

दूल्हा-दुल्हन का होता है स्वागत

इस दौरान चौराहे पर भुआ टीका की रस्म होती है। साथ ही पारंपरिक लोक नृत्य का आयोजन किया जाता है। इसके बाद घर में दूल्हा-दुल्हन का स्वागत होता है। तत्पश्चात सामूहिक भोज कार्यक्रम होता है, जिसमें माताजी पूजन और मुंह दिखाई की रस्म भी की जाती है।

यह भी पढ़े: Masan Holi 2024: यहां खेली जाती है मुर्दों की राख से होली! जानें क्यों ख़ास है यह परंपरा

इस परंपरा को निभाने की वजह

इस परंपरा में दूल्हा-दुल्हन बनने वाले दंपत्ति वो होते है, जिनकी पहली संतान हुई होती है। यानी कि, ढूंढ़ोत्सव वाले माता-पिता दूल्हा-दुल्हन बनते हैं। उन्हीं पति-पत्नी की होली के दूसरे दिन धुलंडी की शाम को शादी की रस्म फिर से निभाई जाती है। इस दौरान उनके साथ उनका नवजात भी होता है। नवजात के माता-पिता के साथ धुलंडी के दिन गांव के लोग पानी की होली खेलते है। इस परंपरा के जरिए नवयुगल को गृहस्थ जीवन से रूबरू करवाया जाता है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

6 घंटे ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago