जयपुर। Ram Bharat Ki Aastha Hai Ram Bharat Ka Aadhar Hai : राम भारत की आस्था है, राम भारत का आधार है, PM Modi ने यह Tweet किया है जिसमें बहुत बड़ी बात छिपी हुई है। आज रामनवमी के मौके पर अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलाला का भव्य और दिव्य अभिषेक किया गया है। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह ट्वीट किया है। गौरतलब है कि अयोध्या में 500 साल बाद आज शुभ अवसर आया है जब नवनिर्मित मंदिर में रामलला का पहला जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। सदियों बाद नवमी को अभिजीत मुहूर्त में श्रीरामलला का राजोपचार पूजन किया गया है। आज तड़के अर्चक ‘उत्तिष्ठ राघवम्’ कहकर रामलला को जगाया गया और रामलला को चांदी सोने के रथ, हाथी, घोड़े, अस्त्र- शस्त्र आदि समर्पित किए गए।
जो माया सब जगहि नचावा।
जासु चरित लखि काहुँ न पावा।।
सोइ प्रभु भ्रू बिलास खगराजा।
नाच नटी इव सहित समाजा।।
सोइ सच्चदिानंद घन रामा।
अज बिग्यान रूप बल धामा।।
ब्यापक ब्याप्य अखंड अनंता।
अकलि अमोघसक्ति भगवंता।।
आज रामनवमी के मौके पर अयोध्या राम मंदिर में वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच नृत्य-गीत किया गया है। इसके साथ ही वेदों-पुराणों और अन्य धर्मग्रंथों का पाठ भी किया गया। भगवान के जन्मोत्सव के बाद चारों वेदों की सभी शाखाओं का पाठ सुनाया जा रहा है। राम मंदिर में वैष्णवागम पद्धति से तंत्र पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है।
आयोध्या राम मंदिर में आज सबसे आकर्षक कार्यक्रम श्रीरामलला का सूर्याभिषेक है जिसका समय दोपहर 12.16 बजे रामलला के माथे पर सूर्य की किरणों से किया गया है। यह सूर्य तिलक 3 मिनट श्रीरामलाला के माथे को शोभायमान रहा। इस दौरान भगवान के बालरूप (प्राचीन विग्रह) का पंचामृत से अभिषेक, पूजन और श्रृंगार भी किया गया। इसके साथ ही रामलला को छप्पन भोग भी लगाया गया है। आज अयोध्या के सभी मंदिरों में कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : राम मंदिर में 500 साल बाद हुई रामलला की राजोपचार पूजा, आप भी जान लीजिए ये पद्धत्ति
आज राम मंदिर में रामलला को सोने-चांदी बर्तनों में 106 प्रकार के भोग अर्पित किए गए हैं। राम मंदिर में राम भक्तों की बड़ी संख्या को देखते हुए ट्रस्ट ने दर्शन का समय भी बढ़ा दिया है। आज राम मंदिर में तड़के 3.30 बजे से दर्शन चालू हैं जो रात 11 बजे तक रहेंगे।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…