धर्म

अयोध्या Ram Mandir को लेकर खुशखबरी! इस साल नवंबर तक होगा ये एक और बड़ा काम

जयपुर। अयोध्या Ram Mandir को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है जिसके तहत अब एक और बड़ा कार्य इसी साल नवंबर तक पूरा होने जा रहा है। दरअसल, अयोध्या राम मंदिर का दूसरे चरण में प्रस्तावित निर्माण को पूरा किए जाने का नया लक्ष्य तय किया गया है। तीर्थ क्षेत्र (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) मानना है कि इस निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। इस वजह से भवन निर्माण समिति की हुई बैठक में समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने नवम्बर 2024 का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी कारण से कोई अवरोध भी आएगा तो अधिकतम 3 माह महीने का अतिरिक्त समय बढ़ाया जा सकता है।

112 झरोखे और 100 म्यूरल पेंटिंग

राम मंदिर निर्माण समिति चेयरमैन मिश्र ने कहा कि करीब 800 मीटर लंबे परकोटे का निर्माण किया जा रहा है जो बहुत बड़ा है।। उन्होंने कहा कि यह मंदिर की सुरक्षा दीवार (Ram Mandir Safety Wall) के साथ ही परिक्रमा पथ भी है। इसके लिए राम मंदिर में 4.5 लाख घन फुट बंशी पहाड़पुर के पत्थर काम में लिए जा रहे हैं। वहीं, परकोटा में 8 लाख घन फुट पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है। इस परकोटे में विशेष डिजाइन के अन्तर्गत 112 झरोखे बनाए जा रहे हैं।

Women से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

परकोटे के लिए 10 स्थान चिन्हित

इसके साथ ही राम मंदिर परकोटे की दीवार पर 100 ब्रांज पैनल पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों के म्यूरल पेंटिंग का भी निर्माण कराया जा रहा है। यह पेंटिंग भगवान राम के उन मानवीय गुणों के प्रचार प्रसार के लिए होगी जिनसे समाज में जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। इसमें यह दर्शाया जा रहा है कि एक राजा का अपने प्रजा के प्रति किस प्रकार का दायित्व होना चाहिए। वहीं, यह भी दर्शाया जा रहा है कि सेना और नागरिकों के प्रति क्या कर्तव्य होना चाहिए। राम मंदिर परकोटा का निर्माण सुनिश्चित करने के लिए 10 स्थान चिह्नित किए गए है जहां पर निर्माण चल रहा है।

राम मंदिर में और भी मंदिर बन रहे

राम मंदिर निर्माण के पहले यहां सीता रसोई (Sita Rasoi) का भी स्थान था जिस स्थान पर ही देवी अन्नपूर्णा का मंदिर बन रहा है। देवी अन्नपूर्णा का भी महत्वपूर्ण स्थान भी है जिस पर ही भविष्य में रामलला के भोग प्रसाद का निर्माण किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण के दूसरे चरण में परकोटे के साथ उसमें प्रस्तावित 6 मंदिरों (अन्नपूर्णा समेत भगवान शिव, हनुमान जी, गणपति, देवी दुर्गा व सूर्य देव) के साथ 7 मंदिरों ऋषि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि वाल्मीकि, माता शबरी, निषाद राज व देवी अहिल्या के मंदिरों के निर्माण को भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : Ram Mandir का फैसला पलटेगी कांग्रेस! प्रमोद कृष्णम ने खोला राहुल गांधी का राज

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago