जयपुर। Sawan 2024 : सनातन धर्म में सावन के महीने के बेहद ही पवित्र माना गया है जो कि भगवान शिव को समर्पित है। इस पूरे महीने ही महादेव शिवजी की पूजा अर्चना चलती है जिससें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। हालांकि, सावन के महीने में कुछ ऐसी चीजें भी है जिनके दर्शन बेहद ही शुभ होते हैं और अच्छे दिन आना शुरू हो जाते हैं। ऐसा ही एक पक्षी नीलकंठ है जिसका सावन के महीने में दिखना बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि नीलकंठ के दर्शन (Sawan Aur Neelkanth Pakshi) से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं।
नीलकंठ पक्षी (Neelkanth Bird) नीले रंग का होता है जिस कारण यह भगवान शिव से जुड़ा है। इसका नाम भगवान शिव के नीले गले का प्रतीक माना गया है। यह पक्षी भगवान शिव के नीले गले की याद दिलाता है जो समुद्र मंथन के दौरान विष का पान करने से हुआ था। माना जाता है कि सावन में किसी को नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाएं तो उसके लिए बेहद शुभ होता है।
यह भी पढ़ें : सावन में अमृत समान है ये चीजें खाना, आप भी जान लीजिए ये आहार नियम
सावन के महीने में नीलकंठ पक्षी का दिखना एक शुभ शगुन होता है। यह भी माना जाता है कि सावन में किसी भी पक्षी का दिखना भगवान शिव के आशीर्वाद और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। यदि नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाएं तो ये जीवन में बदलाव के संकेत हैं और जल्द ही अच्छी खबर मिलने के साथ ही धनलाभ हो सकता है।
नीलकंठ पक्षी के दर्शनों को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत माना जाता है। जिस प्रकार भगवान शिव ने सकारात्मक परिणाम लाने के लिए समुद्र मंथन से निकला विषपान किया था उसी तरह नीलकंठ पक्षी के दर्शन मनुष्य के जीवन के लिए परिवर्तन और विकास की संभावना का प्रतीक माना गया है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…