Sawan Yog aur Puja Muhurat 2024: आज 22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। शिव भक्तों के लिए यह पूरा माह किसी महोत्सव से कम नहीं है। इस महोत्सव में महिला, पुरुष और बच्चे सभी महादेव की अराधना में लीन रहते है। सनातन धर्म में सावन माह को बेहद पवित्र माना गया है। जानते है सावन महीने में 72 साल बाद बन रहे दुर्लभ संयोग और सोमवार पूजा के शुभ मुहूर्त की जानकारी।
इस वर्ष 2024 में सावन के महीने में दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार सावन के महीने की शुरुआत 22 जुलाई सोमवार से हो रही है और इसका समापन 19 अगस्त सोमवार के दिन ही होगा। शुरुआत और अंत सोमवार के दिन होना एक दुर्लभ संयोग है, जो इससे पहले साल 1953 में बना रहा। इस बार सावन महीने में कुल 5 सोमवार पड़ रहे है। साथ ही शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग, नवपंचम योग, गजकेसरी योग, कुबेर योग और शश योग निर्मित हो रहे है। आज पहले सावन सोमवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्मान योग और प्रीति योग बन रहे है। इन शुभ योगों में पूजा-पाठ का कई गुना लाभ भक्तों को मिलता है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…