Categories: धर्म

शनि हो रहे हैं वक्री, ये काम नहीं किया तो नहीं बच पाओगे

शनि किसी से प्रसन्न हों तो उसके जीवन में खुशियों का खजाना आ जाता है, वहीं किसी से नाराज हो जाएं तो वो राजा से सीधा रंक भी बन जाता है। वही शनि देव 17 जून को वक्री हो रहे हैं। इनके वक्री होने पर किस-किस राशि को सावधान होने की जरूरत है और किसके जीवन में आने वाली हैं खुशियां। एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में शनि देव को ढाई वर्ष का समय लगता है। वहीं सभी राशियों में यात्रा करने में उन्हें करीब 30 वर्ष का समय लग जाता है। 

कब से होंगे वक्री 
शनि देव ने 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश किया था। अब 17 जून को वे वक्री हो रहे हैं। रात 10.48 बजे वे कुंभ राशि में वक्री होने  जा रहे हैं। अब वे उल्टी चाल चलेंगे। जिससे कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ने वाला है।

इन राशियों के खुल जाएंगे भाग
शनि देव की उल्टी चाल से कुछ राशि वालों को जमकर फायदा होने वाला है। इनमें मेष राशि वालों के 10 वें और 11 वें भाव के स्वामी शनि देव हैं। शनि देव के वक्री होने से मेष राशि वालों को अपने कार्य स्थल और पारिवारिक जीवन में कड़ी मेहनत करनी होगी। जिससे उन्हें अभी कुछ परेशानी तो होगी। बाद में इसी मेहनत का उन्हें पूरा फायदा भी मिलेगा। वहीं जो व्यापार करने की कोशिश कर रहे हैं वे भी जल्द सफल होंगे। 

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए भी शनि वक्री होकर उनके भाग्य को कुछ समय के लिए धीमा करने वाले हैं। उनके काम थोड़ा देरी से तो होंगे। फिर भी काम होंगे जरूर और उन्हें धन लाभ भी होगा। वहीं कार्य के लिए जगह का परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। 

सिंह राशि वालों के सातवें भाव में शनि वक्री हो रहे हैं। इससे व्यापार को अच्छा बढ़ावा मिलेगा। उन्हें मुनाफा भी अच्छा होगा। व्यापार और नौकरी वालों को तरक्की मिल सकती है। वहीं शादी और परिवार में थोड़ा संभलने की जरूरत है। 
धनु राशि में भी शनि का वक्री होना खुशियां बरसाने वाला है। इस राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिलने के पूरे आसार हैं। वे अगर नौकरी बदलना चाहते हैं या प्रमोशन की तैयारी कर रहे हैं तो वो सपना पूरा होने वाला है। उनके वेतन में तो बढ़ोतरी होगी ही आर्थिक तंगी से भी राहत मिलेगी। इस समय उनका भाग्य उनका पूरा साथ देगा।

कन्या राशि वाले जातकों को शनि के वक्री होने के समय कुछ परेशानियां अवश्य हो सकती हैं। इस समय शनि उनके छठे भाव में वक्री हैं। मानसिक परेशानी हों या परिवार में अनबन दोनों का ही सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों में आपके दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिशें करेंगे। जिन्हें आप संभाल नहीं पाएंगे। नुकसान से बचने के लिए कन्या राशि को दान पुण्य और शनि की पूजा करना काफी राहत देगा।  

Ambika Sharma

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

1 day ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago