Solar Eclipse Eid: आम तौर पर मुस्लिम सूर्य ग्रहण में नहीं मानते हैं। लेकिन 2024 का सूर्य ग्रहण मुसलमानों को प्रभावित करने वाला हैं। जी हां, इस बार सूर्यग्रहण (Solar Eclipse Eid) की वजह से रमजान और ईद दोनों में फेरबदल हो सकता है। 2017 के बाद पहली बार पूर्ण सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। चूंकि 8 अप्रैल को रमजान का आखिरी हिस्सा चल रहा होगा, ऐसे में ईद का चांद सूर्य ग्रहण से आगे पीछे होगा, जिससे ईद भी प्रभावित हो सकती है। चलिए जानते हैं क्या है माजरा।
यह भी पढ़ें: Shaban 2024: शाबान का चांद नजर आ गया, अरब देशों में ऐसे मनाते हैं शब-ए-बारात
इस साल का सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse Eid) 8 अप्रेल को लगने वाला है। यानी रमजान के लास्ट रोजे वाले दिन। NASA के मुताबिक इस साल पूर्ण सू्र्य ग्रहण होगा यानी पूरा सूरज ग्रहण से नजर नहीं आएगा। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के कुछ इलाकों में इस साल पू्र्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। नासा की माने तो सूर्य पर पूरा ग्रहण 4 मिनट 28 सेकंड का होगा इसके बाद धीरे-धीरे सूरज का कुछ हिस्सा दिखने लगेगा। ऐसे में ईद के चांद दिखने में देरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Shab-e-Barat in Qatar in 2024: कतर में ऐसे मनेगी शब-ए-बारात, भारत के मुसलमान नहीं जानते
इस साल का सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse Eid) मुसलमानों के लिए भी खास है। क्योकि इस साल सूर्य ग्रहण रमजान के आखिरी दिन में लगने वाला है। अमीरात एस्ट्रोनॉमिकल एसोसिएशन ने बताया शव्वाल महीने का चांद 8 अप्रेल को UAE के समय अनुसार 10:22 मिनट सू्र्य ग्रहण के साथ निकल सकता है। यानी ईद का चांद ग्रहण की वजह से देरी से दिख सकता है।
शव्वाल इस्लामिक (हिजरी) कैलेंडर का 10वां महीना है और इसके पहले दिन ही ईद अल फितर (Eid-Al-Fitr) मनाई जाती है। मुसलमान चांद (Solar Eclipse Eid) देखकर ही ईद मनाते है। सूर्य पर ग्रहण लगना पूरे इस्लामी जगत को बदल कर रख देगा। हालांकि इस्लाम में ज्योतिष को नकारा जाता है। लेकिन इस बार ईद पर ग्रहण लग सकता है।
ईद अल फितर की तारीख शव्वाल का चांद (Solar Eclipse Eid) के दिखने पर डिपेंड करती है। अरब यूनियन फॉर स्पेस साइंसेज एंड एस्ट्रोनॉमिकल साइंसेज के सदस्य इब्राहिम अल जारवान ने कहा कि उत्तरी अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जाएगा, लेकिन अरब में ऐसा नहीं होने की वजह से अगर अरब के किसी भी इलाके में चांद नजर आया तो ईद 9 अप्रेल को मनाई जाएगी। यानी भारत में 10 अप्रैल को ईद हो सकती है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…