जयपुर। साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर को होगा। इसके बारे में नासा ने जानकारी दी। भले ही यह भारत में नहीं है लेकिन अमेरिका में रहने वाले भारतीय ग्रहण से जुड़ी मान्यताओं को मानते हैं। ग्रहण के पीछे वैज्ञानिक इसे खगोलीय घटना मानते हैं लेकिन ज्योतिषों के मुताबिक इसका प्रभाव हर एक राशिफल पर होता है। 14 अक्टूबर को होने वाले सूर्यग्रहण का प्रभाव 5 राशियों पर पड़ेगा। जानते हैं कौनसी है वो 5 राशियां-
मेष राशि
इस बार का सूर्यग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए अशुभ माना जा रहा है। इन्हें अपने करीबियों से धोखा मिल सकता है। इसलिए इस दौरान सतर्क रहना जरूरी है। करीबियों के साथ किसी भी तरह की व्यक्तिगत बातें शेयर ना करें।
यह भी पढ़े: Solar Eclipse 2023: जल्द अंधेरे में होगा देश … डूब जाएगा सूरज, NASA ने दी ये बहुत बड़ी जानकारी
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए भी साल का दूसरा सूर्यग्रहण अशुभ हो सकता है। इस राशि के लोगों के लिए मानहानि और धनहानि के योग है। इसलिए इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा और कोई भी फैसला लेने से पहले सोचना होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर यह ग्रहण अनावश्यक खर्चा बढ़ाने वाला है। इसलिए इस राशि के लोगों को पैसों का निवेश सोच-समझकर करना होगा। साथ ही लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी ताकि पैसे व्यर्थ ना चले जाएं।
यह भी पढ़े: Rakhi Utarne ka Niyam: भूलकर भी न करें राखी उतारकर फेंकने की गलती, हो सकता है बड़ा नुकसान
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को बहुत ही ध्यान रखने की आवश्यकता है। उनके लिए ग्रहण को लेकर अशुभ संकेत है। कन्या राशि के लोगों का दोस्तों के साथ विवाद संभव है। जहां तक हो सके विवाद से बचने की कोशिश करें।
तुला राशि
साल का आखिरी सूर्यग्रहण इस राशि के लिए तनावपूर्ण होगा। ग्रहण काल में मानसिक तनाव होगा। भगवान की भक्ति करने से सुकून मिलेगा। इसलिए किसी भी बात को लेकर अनावश्यक तनाव ना लें। मन को खुश करने वाले काम करें। अच्छे लोगों से मिले।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…