जयपुर। सनातन धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। घर के आंगन में तुलसी को बहुत ही शुभ माना जाता है। यह भी मान्यता है की जिस घर में तुलसी का वास होता है वहां हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। तुलसी का हर तरह की पूजा पाठ में तुलसी का उपयोग किया जाता है। भगवान विष्णु के पूजन में तुलसी का इस्तेमाल अधिक होता है। आमतौर, पर हर घर में में रामा और श्यामा तुलसी ही अधिक मिलती है परंतु क्या आप जानते हैं तुलसी कितने प्रकार की होती है। तो आइए जानते हैं कि तुलसी 5 प्रकार की होती है और उनके गुण क्या-क्या होते हैं-
रामा तुलसी
इसके पत्ते हरे रंग के होते हैं। साथ ही यह तुलसी भगवान राम को अति प्रिय थी इसलिए इसे रामा तुलसी के नाम से जाना जाता है। रामा तुलसी के पत्ते मीठे होते हैं। इस तुलसी को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से तरक्की होती है।
श्यामा तुलसी
श्यामा तुलसी के पत्ते गहरे बैंगनी रंग के होते हैं। इसलिए इसे श्यामा तुलसी के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि श्याम रंग की तुलसी होने के कारण ही यह भगवान कृष्ण को अति प्रिय है। इसे कृष्ण तुलसी के नाम से भी जाना जाता है।
श्वेत तुलसी
श्वेत तुलसी को विष्णु तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। इस तुलसी में पुष्प आते हैं जो सफेद रंग के होते हैं। इसी कारण यह श्वेत तुलसी कहलाती है। इसका इस्तेमाल भगवान विष्णु की पूजा में किया जाता है।
नींबू तुलसी
बात करें नींबू तुलसी की तो नींबू तुलसी के पेड़ की पत्तियां नींबू के पेड़ की तरह होती हैं। इसे प्रहल्दा तुलसी के नाम से भी जाना जाता है।
वन तुलसी
वन तुलसी को जंगली तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियां बरबरी होती है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…