धर्म

Wikipedia Ram Mandir : विकिपीडिया पर राम मंदिर, अयोध्या व श्रीराम की कैसी फोटो लगाई गई है, देखकर रह जाएंगे दंग!

जयपुर। Wikipedia Ram Mandir : विकिपीडिया आज के समय में किसी भी चीज के बारे में फ्री में जानकारी प्राप्त करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और ऑथेंटिक पोर्टल है। विकिपीडिया पर दुनिया में हर प्रत्येक चीज के बारे में जनकारी मिल जाती है जिस पर लोग भरोसा करते हैं। अब अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद अब विकिपीडिया पर भी राम मंदिर, अयोध्या के बारे में पेज बनाकर जानकारी दी गई है जो अद्भुत हैं। क्योंकि विकिपीडिया पर राम मंदिर अयोध्या व प्रभू श्रीराम की मूर्ती के साथ ही राम लला की प्रतिलिपि की फोटो भी लगाई गई है। इन सब में जो सबसे खास व अनोखी चीज है वो राम लला की प्रतिलिपि वाली फोटो है जो शायद ही किसी ने देखी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं विकिपीडिया पर राम मंदिर अयोध्या से संबंधित क्या-क्या जानकारियां दी गई हैं।

विकिपीडिया पर राम मंदिर, अयोध्या की जानकारी

विकिपीडिया पर राम मंदिर, अयोध्या की जानकारी जो जानकारी दी गई है वो इस तरह शुरू होती है:— ‘राम मंदिर एक महत्वपूर्ण हिंदू मंदिर है जो वर्तमान में भारत के उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन है। जनवरी २०२४ में इसका गर्भगृह तथा प्रथम तल बनकर तैयार है और २२ जनवरी २०२४ को इसमें श्रीराम के बाल रूप में विग्रह की प्राणप्रतिष्ठा की गई। यह मंदिर उस स्थान पर स्थित है जिसे हिंदू धर्म के प्रमुख देवता राम का जन्मस्थान माना जाता है।’

२२ जनवरी २०२४ को प्राणप्रतिष्ठा के समय श्री राम मंदिर

विकिपीडिया पर राम मंदिर अयोध्या की जो फोटो लगाई है वो अद्भुत है। इसी के साथ ही राम मंदिर अयोध्या के बारे में जो जानकारी दी गई वो इस प्रकार है।
सम्बद्धता— हिन्दू धर्म
देवता — राम लल्ला (श्री राम का बालरूप)
त्यौहार — राम नवमी, दीपावली, दशहरा
वर्तमान स्थिति — निर्माणाधीन

यह भी पढ़ें : Free में करें Ram Mandir Video Download, मन प्रसन्न हो जाएगा

विकिपीडिया पर राम मंदिर अयोध्या अवस्थिति की जानकारी

विकिपीडिया पर राम मंदिर अयोध्या अवस्थिति की जानकारी भी दी गई है जिसमें अवस्थिति— राम जन्मभूमि, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, भारत लिखते हुए नक्शे की फोटो भी लगाई गई जिसमें अयोध्या की लोकेशन पर ओम का चिन्ह दिया गया है।

विकिपीडिया पर राम मंदिर अयोया वास्तु विवरण

वास्तुकार — सोमपुरा परिवार (चन्द्रकांत सोमपुरा, निखिल सोमपुरा और अशीष सोमपुरा)
प्रकार — हिंदू मंदिर वास्तुकला
शैली ‘ नागर शैली
निर्माता — श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र, लार्सन एंड टूब्रो द्वारा निर्माण (सीबीआरआई, राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान और आईआईटी द्वारा सहायता प्राप्त)
स्थापित — 22 जनवरी 2024
शिलान्यास — 5 अगस्त 2020
निर्माण पूर्ण — 4 साल और 3 दिन से निर्माणाधीन
मंदिर संख्या — 1 केंद्रीय मंदिर जिसके चारों ओर 6 और मंदिर है जो एक मंदिर परिसर के रूप में जुड़े हुए हैं।

विकिपीडिया पर ७२वें गणतंत्र दिवस की फोटो

विकिपीडिया पर राम मंदिर झांकी की फोटो भी लगाई पब्लिश की गई है। यह फोटो ७२वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में प्रदर्शित मंदिर की प्रतिकृति की है।

विकिपीडिया पर श्रीराम मूर्ती की फोटो

विकिपीडिया पर राम मंदिर अयोध्या में स्थापित की गई मूर्ती की फोटो भी लगाई है जिसके बारे में लिखा है राम लला, अपने ५ वर्षीय रूप में, मंदिर के मुख्य देवता। यह फोटो उस समय की है जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभू श्रीराम की मूर्ति की पूजा करते हुए चरणों में पुष्प अर्पित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या Ram Mandir Aarti Pass पक्का मिलेगा, घर बैठे ऐसे करें बुकिंग

विकिपीडिया पर राम लला, की प्रतिलिपि

जी हां, विकिपीडिया पर राम लला, की प्रतिलिपि की फोटो जो लगाई गई वो बेहद ही खास है। यह राम लला की प्रतिलिपि बहुत ही आकर्षक व मन मोहक है जो शायद ही आपको कहीं ओर देखने को मिले। इसमें भी श्रीराम को बाल स्वरूप में ही दिखाया गया है।

विकिपीडिया पर पीएम मोदी व मोहन भागत की फोटो

आपको बता दें कि विकिपीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा राम मंदिर भूमि पूजन की फोटो भी लगाई गई है।

विकिपीडिया पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

विकिपीडिया पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उपस्थित साधु-संत समाज के लोगों की फोटो भी दर्शायी गई है जो बहुत ही आकर्षक है।

विकिपीडिया पर राम मंदिर, अयोध्या से जुड़ी जानिकारियां

विकिपीडिया पर राम मंदिर अयोध्या से जुड़ी लगभग सभी तरह की जाकारियां मौजूद है। जिनको राम मंदिर अयोध्या इतिहास प्राचीन एवं मध्यकाली— आधुनिक युग, वास्तुकार, देवता, निर्माण, भूमिपूजन समारोह, प्राण प्रतिष्ठा, विवाद जैसे — राम मंदिर दान घोटाला, प्रमुख कार्यकर्ताओं को किनारे करना, मंदिर का निर्माण, मंदिर का राजनीतिकरण, भूमिपूजन समारोह पर प्रतिक्रियाएं आदि टॉपिक्स से कवर किया गया है।

फोटो साभार- विकिपीडिया

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Share
Published by
Anil Jangid

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

4 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago