Categories: खेल

IPL Auction 2024 में सबसे महंगे बिके ये 13 खिलाड़ी, करोड़ों हैं कीमत

जयपुर। IPL Auction 2024 का आयोजन किया जा चुका है जिसमें 77 खिलाड़ियों के लिए 262.95 करोड़ रुपए का बजट रखा गया। चेन्नई सुपर किंग्स के पास 68.6 करोड़ रुपए और कुल 6 स्लॉट थे जिनसे उसें 3 विदेशी खिलाड़ी भी खरीदने थे। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के पास 28.95 करोड़ रुपए थे जिनसे उसें 9 खिलाड़ी खरीदने जिनमें 4 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे। गुजरात को 8 खिलाड़ी खरीदने थे जिसके लिए उसके पास 38.15 करोड़ रुपए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 32.7 करोड़ रूपये थे जिनसें उसको 12 खिलाड़ी खरीदने थे। लखनऊ के पास 6 खिलाड़ियों के 13.15 करोड़ रूपये थे। मुंबई के पास 8 खिलाड़ी खरीदने के लिए 17.75 करोड़ रुपए थे। पंजाब के पास 29.1 करोड़ रूपये थे जिनसे उसें 2 विदेशी खिलाड़ियों समेत 8 खिलाड़ी खरीदने थे। वहीं, आरसीबी के पास 23.25 करोड़ रुपए थे जिनसे उसें 6 खिलाड़ी खरीदने थे। राजस्थान को 8 खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद को 6 खिलाड़ी खरीदने थे।

IPL Auction का आयोजन भारत से बाहर

आईपीएल ऑक्शन का आयोजन पहली बार भारत से बाहर किया गया है। यह दुबई के कोकाकोला एरिना में आयोजित किया गया है। इस बार मल्लिका सागर ऑक्शनीर रही हैं जिन्होंने खिलाड़ियों के नाम और उनका बेस प्राइस बताया है। इसके बाद टीमें उन पर बोली लगाई। ऐसे में कई खिलाड़ी करोड़ों बिके ​और रिकॉर्ड बन गया। जबकि, कई खिलाड़ियों को टीम ने देखा तक नहीं और वो अपनी बेस प्राइस तक में भी नहीं बिके।

IPL में सबसे महंगे बिके ये 13 खिलाड़ी (ipl most costliest players)

1. मिचेल स्टार्क को KKR ने Rs 24.75 करोड़ में खरीदा।
2. पैट कमिंस को हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा।
3. डेरिल मिशेल को CSK ने 14 करोड़ में खरीदा
4. हर्षल पटेल को पंजाब ने 11.75 करोड़ में खरीदा।
5. अल्जारी जोसेफ को RCB ने 11.50 करोड़ में खरीदा
6. रोवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ में खरीदा।
7. ट्रेविस हेड को हैदराबाद ने 6.80 करोड़ में खरीदा।
8. शिवम मावी लखनऊ ने 6.40 करोड़ में खरीदा।
9. उमेश को गुजरात टाइटंस ने 5.80 करोड़ में खरीदा
10. गेराल्ड कोएट्जी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ में खरीदा।
11. मदुशंका को मुंबई ने 4.60 करोड़ रुपए में खरीदा।
12. शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में खरीदा।
13. हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा।

Ambika Sharma

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago