खेल

Neeraj Chopra ने टूटे हाथ से फेंका था भाला, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

जयपुर। पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट Neeraj Chopra को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नीरज चोपड़ा शनिवार (14 सितंबर) को डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला खेलने उतरे थे जिसमें वो दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि, अब नीरज चौपड़ा ने खुद इसका खुलासा किया है वो टूटे हुए हाथ के साथ इस मुकाबले में उतरे थे। उन्होंने इसकी जानकारी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

नीरज चौपड़ा ने टूटे हाथ से फेंका भाला

नीरज चौपड़ा (Neeraj Chopra) ने बताया कि सोमवार (9सितंबर) को अभ्यास के दौरान वो चोटिल हो गए थे। इसके बाद एक्स-रे से पता चला कि उनके बाएं हाथ की चौथी मेटाकार्पल हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। हालांकि, डॉक्टरों की सहायता से वो फाइनल खेलने में कामयाब हुए। उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे 2024 का सीजन समाप्त हो रहा है, मैं उन सब चीजों को याद कर रहा हूं जो मैंने साल भर में सीखी है। इनमें सुधार, असफलताओं, मानसिकता और बहुत कुछ है। सोमवार को अभ्यास के दौरान चोट लग गई जिसके बाद एक्स-रे से पता चला कि मेरे बाएं हाथ की चौथी मेटाकार्पल हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। यह एक दर्दनाक चुनौती थी लेकि वो अपनी टीम की सहायता से ब्रसेल्स में भाग लेने में सक्षम हो गए।

नीरज चौपड़ा ने फेंका 87.86 मीटर थ्रो

नीरज चौपड़ा (Neeraj Chopra) ने ब्रुसेल्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में 87.86 मीटर भाला फेंका जिसके साथ वो दूसरे स्थान पर रहे।ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया और खिताब पर कब्जा जमाया। इसके बाद नीरज ने लिखा कि यह साल की आखिरी प्रतियोगिता थी जिसमें मैं अपने सीजन का अंत ट्रैक पर करना चाहता था। हालांकि, मैं अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसा सीजन था जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा। अब मैं पूरी तरह से फिट और खेलने के लिए तैयार हूं। मैं आप सभी को आपके प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 2024 ने मुझे एक बेहतर एथलीट और इंसान बनाया है। 2025 में मिलते हैं। जय हिन्द!

यह भी पढ़ें : Paris Paralympics में भारत पर मेडल्स की बारिश, इन 21 खिलाड़ियों ने जीते पदक

ये हैं नीरज चोपड़ा के सर्वश्रेष्ठ थ्रो

स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
Neeraj Chopra ने स्वीडन में डायमंड लीग 2022 में 89.94 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इस थ्रो के साथ, उन्होंने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में सेट किए गए अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.30 मीटर को बेहतर किया।

पेरिस ओलंपिक फाइनल, 2024
नीरज चौपड़ा का पेरिस ओलंपिक के फाइनल में 89.45 मीटर का थ्रो, उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। हालांकि, इसके बाद वह एक बार भी वैध थ्रो नहीं कर सके।

दोहा डायमंड लीग, 2023
उनके 88.67 के थ्रो ने उन्हें 2023 में दोहा डिमोंड लीग में फिर से स्वर्ण पदक दिलाया। नीरज ने अपने पहले प्रयास में स्वर्ण पदक जीता।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023
नीरज ने 88.17 मीटर का थ्रो किया और स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2022
Neeraj Chopra ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 88.13 मीटर के प्रयास के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

एशियन गेम्स, 2018
इस भारतीय भाला फेंक ने 2018 में एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 88.06 मीटर का थ्रो कर इतिहास रचा था।

डायमंड लीग फाइनल 2024
नीरज चौपड़ा ने ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल में 87.86 मीटर का थ्रो किया। वह दूसरे स्थान पर रहे और खिताब से चूक गए।

लुसान डायमंड लीग, 2023
Neeraj Chopra ने 87.66 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उन्होंने पांचवें प्रयास में जाकर थ्रो किया और सीधे स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। उनके गोल्डन आर्म का जादू एक बार फिर चला।

टोक्यो ओलंपिक, 2020
नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर रातोंरात स्टारडम हासिल की थी। अपने दूसरे थ्रो में उन्होंने 87.58 मीटर की दूरी तय की और भारत को ओलंपिक का पहला ट्रैक एंड फील्ड गोल्ड दिलाया।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago