Paris Paralympics 2024: कहते हैं ना मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। ये कहावत पेरिस में दिल्ली की उड़नपरी पूरी कर रही है। पेरिस पैरालिंपिक में भारत अपना दबदबा लगातार दिखा रहा हैं। यहीं अब भारत की 24 वर्षीय धाविका सिमरन ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वो भी अब मेडल की ओर अपने कदम बढ़ा रही हैं। वे बुधवार को महिलाओं की ParaAthletics टी12 100 मीटर सेमीफाइनल में आसानी से प्रवेश कर गई। यही नहीं उन्होंने सीजन का बेस्ट टाइम 12.17 सेकेंड का समय लिया। आइए जानते हैं उन्ही सिमरन के बारे में जिसने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लिया।
Paris Paralympics 2024 Simran Sharma मूल रूप से दिल्ली की निवासी हैं। जो वर्तमान में विश्व चैंपियन हैं। वे अपने साथी अभय सिंह के मार्गदर्शन में दौड़ रही हैं। समय से पहले जन्म के कारण सिमरन शर्मा जन्म से ही दृष्टि दोष से ग्रसित रही। इस कारण वे छह फीट से अधिक नहीं देख पाती। गाजियाबाद में उसके पड़ोसियों ने उन्हें चलने, उठने—बैठने को लेकर खूब चिढ़ाया। जिससे कुछ करने का सपना घर कर गया।
यह खबर पढ़ें: Kota Student Suicide: कोटा में एक और छात्र ने किया सुसाइड, 7 दिन पहले ही ज्वॉइन की NEET की कोचिंग
ParaAthletics सिमरन की माँ और उनके पति ने उनको हर पल मदद की और हौसला बढ़ाया। मां जहां उनके लिए प्रेम और चट्टान दोनों रही। वहीं पति गजेंद्र भी उनसे कम नहीं रहे। वे उनके पंख बनकर नई राह पर लेकर गए। पति गजेंद्र ने उनकी रुचि को समझा और अंतरराष्ट्रीय धावक बनने में मदद की। भारतीय सेना में सेवारत गजेंद्र ने ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप का प्रशिक्षण देना शुरू किया। यही नहीं इसके लिए अपनी जमीन तक बेच दी।
International championships सिमरन ने 16 प्रतियोगियों से अपने टाइम को ही बीट किया। ये उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय है। विश्व रिकॉर्ड धारक क्यूबा की ओमारा डूरंड और पैरालंपिक चैंपियन से पीछे रहीं। इन्होंने 11.87 सेकेंड का सर्वश्रेष्ठ टाइम दिया।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…