Yashasvi Jaiswal Double Century in Test vs England: भारत के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगा दिया हैं। इसी के साथ उन्होंने सिद्धू-सौरव गांगुली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया। यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ छक्कों की बारिश कर अंग्रेजों को दिन में तारे दिखाने का काम किया हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरे टेस्ट से यशस्वी जायसवाल स्टार बनकर उभरे हैं।
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दोहरा शतक लड़कर इतिहास रच दिया हैं। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में शानदार नाबाद 214 रनों की पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 14 चौके और 12 छक्के देखने को मिले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 90.60 का रहा। जायसवाल ने इससे पहले मैच की पहली पारी में सिर्फ 10 रन बनाये थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अपने कौशल का भरपूर लाभ उठाते हुए अंग्रेजों की टीम को धराशायी कर रख दिया।
यह भी पढ़े: संकट में कैप्टन कूल! IPL 2024 से पहले MS Dhoni की कंपनी पर ED का शिकंजा
वह भारत के लिए टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक 12 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 1994 में श्रीलंका के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू ने आठ छक्के और मयंक अग्रवाल ने भी 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में एक टेस्ट पारी में आठ छक्के लगाए थे।
यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज में अब तक 22 छक्के लगा दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा के चार साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। रोहित ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 19 छक्के लगाए थे। अब यशस्वी, हिटमैन से आगे निकल गए हैं।
यह भी पढ़े: Alica Schmidt: इस जर्मन महिला प्लेयर पर दिल हारे लड़के! तस्वीरों में देखें ग्लैमरस लुक
यशस्वी ने इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाए। वह साल 2002 से टेस्ट के एक ओवर में तीन छक्के लगाने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेव मोहम्मद की गेंद पर और 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद रफीक की गेंद पर एक ओवर में तीन छक्के लगाने का कारनामा किया था। इसके अलावा 2017 में हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के मलिंदा पुष्पकुमारा की गेंद पर और रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में डेन पीट को तीन छक्के मारे थे।
खिलाड़ी | खिलाफ | साल | रन |
यशस्वी जयसवाल | इंग्लैंड | 2024 | 545 |
सौरव गांगुली | पाकिस्तान | 2007 | 534 |
गौतम गंभीर | ऑस्ट्रेलिया | 2008 | 463 |
गौतम गंभीर | न्यूजीलैंड | 2009 | 445 |
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…