Rajasthan Tempel : राजस्थान में गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है और इसके चलते कई लोगों की मौत भी हो रही है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों ने कई प्रकार की साधन अपनाएं है लेकिन इसके साथ मंदिरों में भी भगवान को गर्मी लगने लगे है। इसके चलते मंदिरों में भगवान के आगे कूलर और एसी लगाए जा रहे है। प्रदेश का अधिकतम पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
प्रदेश में लू के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है और अब ऐसे में मंदिरों में भगवान को लू और गर्मी से बचाने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जा रहे है। लोगों का कहना है भगवान में भी जीव होता है और उनको भी गर्मी लगती है।
यह भी पढ़ें: मेथी, चना, जौ और गेहूं के भाव में लगी आग, जानें आज के ताजा मंडी भाव
कई मंदिरों में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए कूलर व एसी भी लगवाए है। इसके अलावा भगवान की डाइट में सुबह के समय राबड़ी और छाछ का भोग लगता है तो रात के समय ठंडाई और सोंप पीलाई जाती है।
राजस्थान के कई जिलों में तापमान 50 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है और भीषण गर्मी से बचने के लिए तरल पदार्थ का सेवन किया जा हरा है। भीषण गर्मी से भगवान को भी पसीना आता है और इसी वजह से मंदिरों में यह काम किया गया है। मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति में प्राण आ जाते हैं और जिस तरह से बच्चों को मां संभल कर रखती है। उसी प्रकार सर्दी में गर्म कपड़े व गर्मी के मौसम में खाने पीने का ध्यान रखा जाता है। मौसम के अनुसार भगवान को खाद्य सामग्री का भोग लगाया जाता है।
मौसम के बदलाव के साथ ही भगवान का डाइट चार्ट भी बदलत रहता है। इस समय गर्मी के मौसम में राबड़ी, छाछ, दही, सत्तू का शरबत, ककड़ी, हीरे, आम, तरबूज, खरबूजा सहित अन्य चीजों का भोग लगाया जाता है।
यह भी पढ़ें 4 जून से पहले सट्टा बाजार ने चौंकाया, राजस्थान की 3 हॉट सीट पर हो गया बड़ा उलटफेर!
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…