हिंदू धर्म में फाल्गुन माह को अत्यन्त शुभ माना गया है।

पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह है।

इस माह को सर्दी से गर्मी की संधिकाल माना जाता है।

इसी वजह से इस माह के लिए कई विशेष नियम भी बताए गए हैं।

इस माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे पर्व भी आते हैं।

इसी माह में होलाष्टक भी आता है जिसके अलग नियम हैं।

बताया जाता है कि कामदेव दहन भी फाल्गुन माह में ही हुआ था।

इन्हीं वजहों से इस माह में धर्म-कर्म करने की सलाह दी जाती है।

विशेषकर भगवान शिव से जुड़े अनुष्ठान शुभ फल देते हैं।

फाल्गुन माह में किए गए दान-पुण्य का भी अनंत फल मिलता है।