रामोजी फिल्म सिटी की स्थापना वर्ष 1996 में कुल 674 एकड़ में की गई थी।

यह दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है, जो अपने आप में एक शहर है।

इसमें प्राकृतिक और मानव निर्मित बहुत ही सुंदर सेट बनाए गए हैं।

रामोजी फिल्म सिटी में 1200 स्टाफ सहित 8000 एजेंट भी कार्यरत हैं।

यहां एक दिन में कम से कम 15 अलग-अलग शूट किए जा सकते हैं।

यहां पर फिल्म बाहुबली के दोनों पार्ट्स की भी शूटिंग की गई थी।

रामोजी फिल्म सिटी में ऐतिहासिक फिल्मों के लिए भी सेट बनाए गए हैं।

रामोजी फिल्म सिटी अपने आप में एक बड़ा टूरिस्ट प्लेस भी है।

एक अंदाजे के अनुसार यहां हर वर्ष करीब 15 लाख पर्यटक आते हैं।

फिल्म सिटी में एम्यूजमेंट पार्क, थीम पार्क और बहुत से दूसरे सेट भी हैं।