Valentines Day 2024: वैलेंटाइन डे एक ऐसा सेलिब्रेशन है, जो 14 फरवरी को बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जाता है। लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां महिलाओं के लिए विशेषतौर पर White Day मनाया जाता है। यह दिन ठीक उसी तरह मनाया जाता है, जैसे वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। जापान में व्हाइट डे 40 साल से सेलिब्रेट किया जा रहा हैं। इतना ही नहीं बल्कि चीन और दक्षिण कोरिया जैसे कई अन्य देशों में भी इसे मनाया जाता है।
दरअसल, जापान में 14 मार्च को व्हाइट डे मनाया जाता है। जापान के अलावा चीन और दक्षिण कोरिया में भी कहीं-कहीं इसे मनाया जाता है। जापान में तो इसके लिए बकायदा छुट्टी दी जाती है और सजावट की जाती है।
इतना ही नहीं व्हाइट डे का सेलिब्रेशन वैलेंटाइन डे की तरह ही होता है, लेकिन इसे मनाने का कारण कुछ अलग होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट डे महिलाओं को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है।
यह भी पढ़े: Valentine Day Jokes Hindi: वैलेंटाइन डे पर इन जोक्स को पढ़ खिलखिला जाएगा चेहरा
बताते है कि Valentine Day के दिन जिन पुरुषों को महिलाओं से गिफ्ट मिले थे, White Day में पुरुष उन महिलाओं को तोहफे देते हैं। ये उपहार भी सफेद रंग के ही होते हैं और सरप्राइज की तरह होते हैं।
यह भी पढ़े: Valentine Day Jaipur Places: वैलेंटाइन डे पर जयपुर में इन जगहों पर लगता है प्रेमियों का मेला
व्हाइट डे के मौके पर पुरुष महिलाओं को सफेद चीज का तोहफा देते हैं, जिनमें केक, रूमाल या अन्य महंगी चीजें शामिल होती हैं। यह भी कहा जाता है कि यह दिवस 40 साल पहले शुरू किया गया था, जो अब तक जारी है। इस दिन जापान में छुट्टी दी जाती है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…