Teeth Whitening Tips: अक्सर लोग अपने पीले दांतों को मोती जैसा सफेद बनाने के लिए कई तरह के प्रयोग करते रहते हैं। इनमें घरेलू नुस्खे आजमाने से लेकर डॉक्टर की सलाह और सेवा लेने तक सब शामिल हैं। जानिए कुछ लोगों के दांत क्यों पीले हो जाते हैं और कैसे उन्हें सफेद बनाया जा सकता है।
दांतों का कलर बदलना कई वजहों से हो सकता है। डेंटिस्ट के अनुसार कॉफी, चार, रेड वाइन और निकोटिन की वजह से दांतों का रंग बदलता है। यदि आप इन्हें लेना बिल्कुल कम कर दें या बंद कर दें तो दांतों का रंग साफ रहता है। कुछ लोगों के दांतों का एनेमल भी काफी स्ट्रांग होता है जिसकी वजह से भी दांतों का रंग पीला हो सकता है। इसलिए दांत पीला होना टेंशन की बात नहीं है बल्कि अच्छा भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: अंडरवियर खरीदना क्यों छोड़ रहे हैं लोग? जानें हेल्थ के लिए कितना है जरुरी
इन दिनों मार्केट में कई तरह की तकनीकें हैं जिनकी मदद से आप बिल्कुल मोतियों की तरह चमकते दांत पा सकते हैं। ये निम्न प्रकार हैं
आप किसी स्पेशलाईज्ड डेंटिस्ट के पास जाकर टीथ व्हाईटनिंग का काम करवा सकते हैं। इसके लिए ब्लीचिंग और लेजर ट्रीटमेंट जैसी तकनीकों का भी उपयोग किया जाता है। साथ ही खान-पान में भी बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
आजकल बाजार में इलेक्ट्रिक टूथब्रश भी मौजूद हैं जिनके प्रयोग से आप घर पर ही अपने दांतों को चमका सकते हैं। ये वाइब्रेट करते हैं जिसके कारण दांतों पर जमा प्लैग या कचरा हट जाता है और दांत चमकने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में गन्ने का जूस पीने से मिलेंगे ये 7 फायदे
आयुर्वेद में दांतों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए ऑयल पुलिंग टेक्नीक का प्रयोग बताया गया है। ऑयल पुलिंग टेक्निक में मुंह में नारियल तेल भरकर उससे कुल्ला किया जाता है। यह दांतों में जमा प्लैग, बैक्टिरिया और दूसरी सभी बीमारियों को जड़ से खत्म कर देता है। कुछ मामलों में ऑयल में दरवाईयां भी मिलाई जाती हैं।
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…