वुमन

इस बीमारी में आदमी को लगता है डर, ‘उसके अपने उसे छोड़ देंगे’

Borderline Personality Disorder: शरीर की कुछ बीमारियां दिमाग और मन से जुड़ी होती हैं। जब आदमी बहुत ज्यादा स्ट्रेस या डिप्रेशन की हालत में होता है, तब उसकी मेंटल हेल्थ में कुछ नेगेटिव चेंजेज आने लगते हैं जिनके चलते व्यक्ति बाद में आत्महत्या तक के बारे में सोचने लगता है। बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर भी एक ऐसा ही इश्यू है। जानिए इस बारे में

क्या है बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर

यह एक ऐसी मानसिक अवस्था है जिसमें व्यक्ति अनजाने ही अपने दिमाग पर कंट्रोल खोने लगता है। डॉक्टर रामअवतार के अनुसार ऐसे मरीजों को गंभीर मूड स्विंग्स से जूझना पड़ता है, वह अपनी भावनाओं पर कंट्रोल खो देता है। उन्हें डर लगता है कि उनके अपने उनका साथ छोड़ देंगे, वे बिल्कुल अकेले हो जाएंगे। उस स्थिति में ये ज्यादा एग्रेसिव और लापरवाह हो जाते हैं और खुद को ही नुकसान पहुंचाने लगते हैं। अगर समय से इस चीज का पता चला जाए तो पीड़ित को समय रहते बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: आपकी जिदंगी बदल देंगे 5 बेडरूम टिप्स, जरूर आजमाएं

Borderline Personality Disorder में दिखते हैं ये लक्षण

डॉक्टरों के अनुसार इस डिसऑर्डर के लक्षण कभी भी दिख सकते हैं। आमतौर पर किशोरावस्था या उसके ठीक बाद इस बीमारी के लक्षण देखे जा सकते हैं। कुछ लक्षण तो देखने में बहुत ही सामान्य से दिखते हैं लेकिन उन पर ध्यान देना जरूरी होता है।

  1. खुद को लेकर नेगेटिव इमेज बना लेना: बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर के पीड़ित खुद को लेकर हीन भावना से ग्रसित रहने लगते हैं। वे खुद पर शक करते हैं, उनका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है और वे अपने आपको किसी दूसरे की तरह ढालने के लिए प्रयास करने लगते हैं।
  2. अपनों को खो देने का डर: इस तरह की मरीजों में दूसरा लक्षण जो सबसे ज्यादा दिखता है, वो है अपनों को खो देने का डर। उन्हें हर पल यही डर रहता है कि उनके परिजन या जिन्हें वे बहुत चाहते हैं, उन्हें छोड़ कर चले जाएंगे। कई बार तो इसी वजह से वे अपने परिजनों और चाहने वालों को जरूरत से ज्यादा कंट्रोल करने की कोशिश करने लगते हैं।
  3. नशे की ओर होते हैं आकर्षित: बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित लोग नशा भी करने लगते हैं। अक्सर वे शौक के बजाय खुल को भुलाने या अपने आप से पीछा छुड़ाने के लिए नशे में रहना पसंद करते हैं। वे परवाह नहीं करते कि नशे की वजह से उन्हें दिक्कत हो सकती है। कई बार वे बहुत ज्यादा हिंसक भी हो सकते हैं।

इसी तरह की रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी एवं शिक्षा के लिए है एवं किसी भी तरह से पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य, हेल्थ सिचुएशन्स या उपचार के संबंध में व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए हमेशा प्रोफेशनल मेडिकल प्रेक्टिशनर या एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago