कौन सी तारीख दी है डॉक्टर ने? अक्सर यह प्रश्न गर्भवती महिलाओं से पूछा जाता है जो कि अब बहुत सटीक और सही सूचनाओं पर आधारित होता है। लेकिन इस पर कोई अटक जाए या उसे पता चले। उसके गर्भ में पल रहे। बच्चों में 4 हफ्ते का गैप है, तो चिंता होना लाजमी है। ऐसी ही एक घटना एक महिला के साथ घटित हुई।
जब उसे पता चला गर्भावस्था के दौरान ही वह फिर से गर्भवती हो गई है। इंग्लैंड के एक शहर में ऐसा ही वाकया देखने को मिला। जहां एक महिला ने 4 हफ्तों के अंतर वाले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि यह महिला गर्भवती होने के कुछ हफ्तों बाद दोबारा गर्भवती हो गई। इस महिला ने 4 हफ्तों के अंतराल पर दो बार गर्भधारण किया और अब जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह एक दुर्लभ और असाधारण केस है। जहां पर एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और उनके बीच चार हफ्तों का अंतर है।
स्कैनिंग से आकार का पता चला गर्भवती महिला की स्कैनिंग की गई। जिससे पता चला कि उसके दोनों बच्चे गर्भ में अलग-अलग आकार के थे।
महिला ने कहा उसे पता था की वह गर्भवती है।
क्योंकि उसे बार-बार सिर दर्द हो रहा था। लेकिन यकीन नहीं था कि मैं इस प्रकार गर्भवती हूं। इस पर उसने स्कैनिंग करवाई। इंग्लैंड की रहने वाली 30 वर्षीय इस महिला को सुपरफीटेशन नामक एक घटना के बारे में भी बताया गया। जिसमें गर्भावस्था के दौरान दोबारा नया गर्भावस्था हो जाता है।
सुपरफीटेशन
मेडिकल टर्मिनोलॉजी में सुपरफीटेशन की घटना के कुछ मामले सामने आते हैं। अक्सर ऐसे मामले उन महिलाओं के सामने आते हैं। जो विट्रो फर्टिलाइजेशन आईवीएफ जैसे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट को चुनती हैं।
गर्भावस्था में दोबारा गर्भावस्था, इस अवस्था को सुपरफीटेशन कहते हैं। अक्सर जुड़वा बच्चे सुपरफीटेशन से पैदा होते हैं। वैसे यह अक्सर एक साथ या एक ही दिन पैदा होते हैं। लेकिन कभी-कभी पहली प्रेग्नेंसी शुरू होने के कुछ दिन बाद या फिर 1 माह के बाद, जब अण्डा स्पर्म के संपर्क में आता है। तब वह फर्टिलाइज हो जाता है। इसकी वजह से दूसरी नई प्रेगनेंसी की शुरुआत हो जाती है। सुपरफीटेशन में गर्भवती महिला का अण्डा फर्टिलाइज होकर दोबारा गर्भ में अलग से प्रत्यारोपित हो जाता है।
यह घटना अचंभित और आश्चर्यचकित करती है। क्योंकि इसके लिए ओवरी, अंडा, और अंडाशय की जटिल समस्याओं को समझना पड़ता है। एक भ्रूण का पहले से गर्भाशय में होना। उसके बाद दोबारा गर्भधारण करना असंभव और आश्चर्यजनक घटना है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…