वुमन

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर दिखना है अलग, तो कैरी करें ये लुक, लगेंगी मां पार्वती जैसी

Maha Shivratri 2024: 8 मार्च को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाना है। उज्जैन के महाकाल से लेकर छोटे बड़े मंदिरों में ॐ नमः शिवाय के जयकारों से शिव भक्त शराबोर होने वाले हैं। पूरे हर्षो उल्लास से मनाया जाने वाला ये पर्व हिन्दू संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। वहीं इस पर्व को मनाने का तरीका भी सभी स्थान विशेष पर अलग-अलग है। महिलाओं के लिए ये दिन बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पूरा श्रृंगार करके भोलेनाथ को मनाती हैं। और देवों के देव महादेव (Maha Shivratri 2024) का आशिर्वाद प्राप्त करतीं हैं। लेकिन महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि वो किसी भी ओकेजन पर क्या पहनें और क्या नहीं। क्या ऐसा कैरी करें कि वो सबसे अलग और सबसे जुदा दिखें। इसी समस्या का हल हम आपके लिए लेकर आएं हैं। आप इन लुक्स को अपनाकर महाशिवरात्रि के दिन सबसे अलग दिख सकती हैं।

यह भी पढ़ें Mahashivratri Rudraksha Niyam Hindi: महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष धारण करने पर रखें ये 4 सावधानी

महिलाएं अक्सर शादी पार्टी या फिर कोई व्रत त्योहार पर अलग दिखना चाहतीं हैं। ऐसे में वो कंफ्यूज रहती हैं कि इस बार कौनसा लुक क्रिएट किया जाए। इस महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2024) के दिन आप इन लुक्स को आजमा कर देखें आप बेहद प्यारी दिखेंगीं। साथ ही आपके अन्दर व्रत करने की पवित्रता करने वाली भावना भी आएगी।

अपनाएं बंगाली लुक

इस महाशिवरात्रि के दिन आप बंगाली लुक कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको बॉर्डर वाली साड़ी की जरुरत होगी। अगर आपको बंगाली स्टाइल में साड़ी नहीं पहननी आती तो आप यूट्यूब पर देखकर पहन सकती हैं। इस लुक के साथ आप बड़ी बिंदी भी लगाएं जिससे आपके इस लुक में चार चांद लग जाएंगें। और अगर आप पहले से ही बंगाली हैं तो आप मारवाड़ी लुक क्रिएट कर सकतीं हैं।

यह भी पढ़ें Mahashivratri Love Marriage Tips: लव मैरिज के लिए मान जाएंगे पैरेंट्स! महाशिवरात्रि पर करें ये काम

मारवाड़ी परिधान में दिखेगीं एलीगेंट

इसी तरह से आप महाराष्ट्रीयन हैं या फिर बंगाली तो आप मारवाड़ी परिधान कैरी करें। और अगर आप पहले से ही मारवाड़ी हैं तो आप अच्छे से ये लुक क्रिएट करें। इसके लिए आप चुंदड़ी वाला लहंगा या फिर चुंदड़ी की साड़ी कैरी करें। आप लाल या फिर गुलाबी रंग में इसे सेलेक्ट करें। साथ ही नथ के साथ ग्लैम मेकअप करें आप सबसे अलग और ब्यूटीफुल दिखेंगीं। साथ ही लाल रंग पहनने से व्रत उपवास वाली वाइव भी आती है।

महाराष्ट्रीयन लुक में दिखेंगी ब्यूटीफुल

 

इसी तरह से आप महाराष्ट्रीयन लुक भी कैरी कर सकती हैं। इसके लिए भी आपको हल्के बॉर्डर वाली साड़ी की जरुरत पड़ने वाली है। आप इस साड़ी के साथ आधे चंद्रमां वाली बिंदी और महाराष्ट्रीयन नथ भी कैरी करें। आप सबसे अलग दिखने के साथ ग्लैमरस भी दिखेंगीं। हाथों में कंगन और हरे रंग की चुड़ीयां आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

Saya Chouhan

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago