Pyaz Ke Fayde: गर्मियों में प्याज खाना अमृत के समान माना गया है। आयुर्वेद में इसे शरीर की उष्णता (गर्मी) शांत करने वाला बताया गया है। इसे दुनिया भर में सब्जी और सलाद के अलावा भी अलग-अलग तरह से यूज किया जाता है।
वर्तमान में प्याज की बहुत सारी किस्में प्रचलित हैं। इनमें भी 7 किस्में सबसे ज्यादा चलती हैं, जिन्हें (1) पीला प्याज, (2) मीठा प्याज, (3) सफेद प्याज, (4) लाल प्याज, (5) शैलोट्स, (6) हरा प्याज और (7) लीक के नाम से जाना जाता है। इनमें भी चार तरह के प्याज (पीला, सफेद, लाल और हरा प्याज) सबसे ज्यादा यूज किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: इस बीमारी में आदमी को लगता है डर, ‘उसके अपने उसे छोड़ देंगे’
प्याज को खाने के लिए कई तरीके हैं। इसे पका कर या कच्चा दोनों तरह से खा सकते हैं। कच्चे प्याज में ऑर्गेनिक सल्फर होता है जबकि पकाए हुए प्याज में फाइबर और कॉपर ज्यादा मिलता है। इसे सलाद, चटनी, सब्जी या टॉपिंग्स किसी भी रूप में खाया या जा सकता है। आप चाहे तो इसे ग्रेवी बनाकर सब्जी में भी मिला सकते हैं।
आयुर्वेद में प्याज खाने के लिए कई फायदे बताए गए हैं। यद्यपि इसकी तीष्ण गंध के कारण आयुर्वेद में प्याज को तामसी बताया गया है परन्तु इसके गुणों की भी खूब चर्चा की गई है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को काफी कम कर सकता है। यह खून के थक्के बनने से रोकता है और हार्ट की बीमारियों में भी काफी हद तक फायदेमंद माना गया है।
यह भी पढ़ें: Palm Oil खाने से होते हैं ये नुकसान, आप भी ध्यान रखें
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…