गुरुवार को साहित्यकार बहनों,समूह सदस्यों एवं काव्यानुरागी मित्रों की उपस्थिति में साहित्य एक यात्रा साहित्यिक समूह का पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लेखिका संध्या बक्शी का काव्य संग्रह "वक़्त की साँठ-गाँठ' और लेखिका शोभा गोयल का कहानी संग्रह 'नेविगेटर', दोनों पुस्तकों का विमोचन किया गया। सरस्वती पूजन के उपरांत लेखिका रितु सिंह ने काव्य संग्रह और डॉ. आशा शर्मा ने कहानी संग्रह की समीक्षा की।
समूह की प्रमुख कल्पना गोयल ने दोनों लेखिकाओं को बधाई देते हुए समूह के उद्देश्यों और साहित्यिक गतिविधियों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की। संगीता गुप्ता के सफल मंच संचालन ने कार्यक्रम को विशिष्टता प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ अमला बत्रा ,वीना करमचंदानी और डॉ साधना रस्तोगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। सलोनी क्षितिज ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार ने विभिन्न कृतियों के चर्चा और समूह के उत्थान हेतु कई गूढ़ बातें भी बताई।
इस समारोह में आभा सिंह,अंजना चड्ढा,अर्चना माथुर,मीरां वास्तव,सुमित्रा माथुर,सुमनजीत कौर,मानकंवर ,कुन्ना चौधरी,प्रतिमा कौशिक,रश्मि पारीक,शशि पाठक,डा.कंचना सक्सेना,हेमा अंजुलि,ड़ा.शिप्रा नत्थानी, जीनस कंवर, कमल तिवारी,निर्मला श्योराण,सरला गुप्ता, मंजू जैन,पूनम केसवानी,शिल्पी पचौरी,डा.सुषमा शर्मा,सरिता व्यास,भाग्यम शर्मा,कविता मुखर,कविता माथुर भी उपस्थित रही।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…