नींद नहीं आने की बीमारी का वैज्ञानिकों को अब सटीक इलाज मिल गया है। इस इलाज का न तो कोई साईड इफेक्ट है और न ही इसमें कोई पैसा खर्च होगा। लेकिन आपको अपना कुछ समय इलाज के लिए खर्च करना होगा।
‘Journal of Affective Disorders’ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों का मानना है कि रोजाना थोड़ा सा समय पेड़-पौधों के साथ बिता कर अनिद्रा की बीमारी को दूर किया जा सकता है। इससे सिर्फ नींद ही नहीं आती वरन स्ट्रेस भी दूर होता है और मूड को ज्यादा पॉजीटिव और एनर्जेटिक रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: हाथियों के झुंड़ भी दफनाते हैं अपने मृत साथियों को, असम में सामने आई हैरतअंगेज घटना
वैज्ञानिकों ने अपने नतीजों का परखने के लिए 62,098 लोगों पर टेस्ट किए। ये सभी अमरीका के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले थे। टेस्ट से पहले उनके फैमिली बैकग्राउंड, मेडिकल हिस्ट्री, रोजमर्रा की दिनचर्या आदि से सबंधित सवाल पूछे गए थे। इसके बाद उन्हें अलग-अलग ग्रुप में बांट कर उन पर परीक्षण शुरू किए गए।
अलग-अलग ग्रुप्स को अलग-अलग टास्क दिए गए थे। किसी ग्रुप को लाइट एक्सरसाइज करने के लिए कहा गया तो किसी को बागवानी के लिए, किसी को शारीरिक गतिविधियां करने के लिए कहा गया। कुछ समय बाद उन सभी के स्लीप पैटर्न को जांच गया। नतीजों से खुलासा हुआ कि बागवानी एक ऐसा काम था जिसने करने में सबसे कम रिस्क था और जो सबसे ज्यादा नींद लाने में हेल्पफुल था।
यह भी पढ़ें: अंडरवियर खरीदना क्यों छोड़ रहे हैं लोग? जानें हेल्थ के लिए कितना है जरुरी
रिसर्च में कहा गया है कि पेड़ों के साथ समय बिताना या बागवानी करना हमारे शरीर के कई अंगों को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। बागवानी में हाथ-पैरों के साथ-साथ कमर, शरीर के जोड़ों तथा दिमाग को भी मेहनत करनी होती है। साथ ही इस एक्टिविटी में सबसे कम रिस्क है। आप एक जगह बैठ कर भी एक्सरसाइज के रूप में बागवानी कर सकते हैं। इससे मूड भी फ्रेश होता है और शरीर एक्टिव होता है।
इसी तरह की रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…