जयपुर। Amenhotep 3 Face : दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूरत कैसी थी इसको लेकर अब 3400 साल बाद खुलासा हुआ है। ये शख्स मिश्र के राजा तूतनखामुन का दादा अमेनहोटेप III हैं जिनकी फोटो अब सामने आ चुकी है। यह वो शख्स था जिसने प्राचीन मिस्र पर अपनी शक्तियों के दम पर शासन किया था। अमेनहोटेप 3 (Amenhotep 3 Face) को जीवित देवता के रूप में पूजा जाता था। अब अमेनहोटेप III का असली चेहरा सामने आ गया है। प्राचीन मिश्र में राजा को फिरौन कहा जाता था और यह अब तक के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक था। इसी राजा ने मिस्र को अभूतपूर्व समृद्धि और अंतर्राष्ट्रीय शक्ति के दौर में पहुँचाया। इसी वजह इसें सबसे महान फिरौन में से एक माना जाता है।
अब वैज्ञानिकों ने अमेनहोटेप 3 की ममी की खोपड़ी के डेटा का उपयोग करके 3,400 सालों में पहली बार उसका असली जैसा चेहरा बनाया है। इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया में फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद् माइकल हैबिच ने कहा कि वो मूर्तियों पर देखे गए फिरौन से काफी अलग दिखते हैं। यह उस व्यक्ति का चेहरा है जिसने अपने शासनकाल में शांति को बढ़ावा दिया और सबसे बड़ी आर्थिक समृद्धि लेकर आया। यह फिरौन अपने समय के सबसे धनी राजाओं में से एक था।
अमेनहोटेप III से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
माइकल ने कहा कि हालांकि इस राजा के उपलब्ध अवशेषों का विश्लेषण करने पर उसकी मौत का कारण का पता नहीं लगाया जा सका है। हालांकि, 1970 के दशक में किए गए शोध में अमेनहोटेप III को एक मोटे, बीमार और गतिहीन व्यक्ति के रूप में वर्णित किया गया था जो लगभग गंजा भी था। यह राजा Amenhotep 3 Face अपने जीवन के अंतिम वर्षों में दांतों की समस्याओं से पीड़ित था। यह मिस्र के महान राजाओं में से एक था जिसके शरीर की ऊँचाई लगभग 156 सेमी है। इस वजह से यह सबसे छोटे राजाओं में से एक माना जाता है।
वैज्ञानिकों द्वारा की गई शोधों में पता चला है कि प्राचीन मिश्र के राजा फिरौन सूर्य देवता की पूजा करते थे। यहां की राजधानी अमुन शहर कहा जाता था। मिश्र के अब तक के खोजे गए राजाओं में सबसे फेमस तूतनखामुन रहा जिसकी सही जानकारी 1922 में सामने आई। मिश्र के पिरामिड आज भी वैज्ञानिकों के लिए शोध के विषय बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें : 62 वर्षीय बुजुर्ग को कब्र में दफनाया, फिर 4 दिन बाद हुआ ऐसा चमत्कार
Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…