Burj Khalifa Cost : सपनों की दुनिया का शहर दुबई दुनिया के खूबसूरत शहरों में गिना जाता है। Dubai में दुनिया की तमाम विलासिता की चीजें मौजूद हैं। दुबई का जिक्र हो और बुर्ज खलीफा की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा दुबई की पहचान है। साल 2009 में बनी बुर्ज खलीफा 820 मीटर लंबी हौ और इसमें 163 मंजिलें हैं। स्विमिंग, जिम, मॉल, ऑफिस, सिनेमा सब कुछ इस इमारत में मौजूद हैं तो ये सवाल भी उठता है कि ये इमारत कितने समय में और कितने खर्चे में बनी होगी। इस पोस्ट में हम आपको Burj Khalifa Cost और इसे बनने में लगे टाइम को लेकर कुछ अहम और रोचक तथ्य बताएँगे।
यह भी पढ़ें : जयपुर में दुबई का बुर्ज खलीफा देखिए, Jaipur में Dubai मेला यहां भरता है
बुर्ज खलीफा को बनाने में एल्युमिनियम और कंक्रीट का जमकर इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए पांच A380 हवाई जहाज के वजन के बराबर एलुमिनियम और 1 लाख हाथियों के वजन के बराबर कंक्रीट का उपयोग किया गया है। बुर्ज खलीफा को बनाने में करीब 1.5 बिलियन डॉलर का खर्च आया है, यानी लगभग 1.5 खरब रुपये में बुर्ज खलीफा बना है। लेकिन लोगों का मानना है कि इससे भी ज्यादा पैसा लगा है।
दुबई जैसे खाड़ी देशों से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
बुर्ज खलीफा को बनाने के लिए प्रति दिन लगभग 12,000 मजदूर काम किया करते थे। Burj Khalifa का काम जनवरी 2004 में शुरू हुआ था और अक्टूबर 2009 में इसे पूरा कर दिया गया। यानी 6 साल में दुनिया का अजूबा बनकर तैयार हो गया। 4 जनवरी, 2010 को इसे आधिकारिक तौर पर खोला गया था। एक और दिलचस्प बात ये है कि, जब ये इमारत बनाकर तैयार हुई थी, तो उद्घाटन से पहले इसे बुर्ज दुबई या खलीफा टावर के नाम से जाना जाता था।
यह भी पढ़ें : दुबई में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, इतने खर्चे में 2 दर्जन बुर्ज खलीफा बन जाते
Emaar Properties द्वारा बनाए गए बुर्ज खलीफा में कुल 163 मंजिलें हैं, जिसमे 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस, 304 होटल, 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट हैं। दुबई के डाउन टाउन में मौजूद इस बिल्डिंग को 2010 में आम जनता के लिए खोला गया। Burj Khalifa UAE के प्रेसिडेंट खलीफा बिन जाएद अल नाहयान के नाम पर बनाया गया है। यह मौजूदा दौर में इस्लामिक आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना है। बॉलीवुड के किंग खान सुपर स्टार शाह रुख खान दुबई के ब्रांड एबेंसेडर है। उनकी फिल्मों के ट्रेलर का अक्सर बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शन किया जाता है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…