चीन की चोरी और सीना जोरी हर जगह दिखती रही है। ऐसे ही समुद्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप भी चीन पर लगता रहा है। यह चोरी चीन को इस बार खुद ही भारी पड़ गई। वहां उसका जहाज समुद्र में डूब गया। जिसमें करीब 40 लोग सवार थे। हिन्द महासागर में चीन के जहाजों पर कई बार अवैध कामों का आरोप लगता रहा है। जिसके कारण उसे डार्क सेलिंग का भी नाम दिया गया है।
मछली पकड़ने गया था जहाज
कहा जा रहा है यह जहाज हिन्द महासागर में मछलियां पकड़ने गया था। जिसमें 39 लोग बैठे हुए थे। ये सभी लोग जहाज डूबने से वहां समुद्र में डूब गये। इनसभी का अभी तक कुछ भी पता नहीं लग रहा है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग की ओर से लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन के आदेश दिए हैं। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 3 बजे हुई। इस जहाज में 17 चीनी क्रू, 17 इंडोनेशिया और 5 फिलीपींस लोग सवार थे।
लू पेंग युआन यू 028
हिन्द महासागर में डूबे इस जहाज का नाम लू पेंग युआन यू 028 है। जिसका मालिक हक पेंगलाई जिंगलू फिशरी है। फिलहाल यह तय नहीं है कि यह जहाज वहां मछलियां पकड़ने ही गया था। यह भी अभी पूरी जांच में ही सामने आएगा।
क्यों है डार्क सेलर
समुद्र में अवैध रूप से चीनी जहाजों पर मछली पकड़ने और का आरोप लगता रहा है। इसके लिए ये जहाज अपना ट्रैकिंग डिवाइस बंद करके रखते हैं। जो नियमानुसार ऑन रखना चाहिए। ऐसे में ये जहाज रुक रुक सिग्नल भी भेजते हैं। जिनके दुर्घटनाग्रस्त होने पर इनका पता लगाना बहुत मुश्किल होता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…