Dragon Year 2024 Predictions in Hindi: चीन में दस फरवरी से नया चीनी वर्ष शुरु हो रहा है। इसे ड्रैगन वर्ष कहा जाएगा। चीनी मान्यताओं के अनुसार इसे चीनी भाषा में ‘गुआ फू नियान’ या ‘विधवा वर्ष’ कहा जाता है। चीनी सभ्यता में इसे अशुभ मान कर शुभ कार्य करने की मनाही की गई है। ऐसे में चीन की कम्यूनिस्ट सरकार के लिए भी दिक्कतें बढ़ गई हैं।
चीन की मान्यताओं में बसंत को जीवन का प्रतीक माना गया है। यह जन्म और पुनर्जन्म से जुड़ा हुआ है। जो वर्ष बसंत ऋतु से शुरू होते हैं, उन्हें मानव जाति के लिए शुभ और आनंद देने वाला माना गया है। परन्तु कई बार वर्ष की शुरूआत बसंत ऋतु के बजाय अन्य ऋतुओं से होती हैं जिसके लिए अलग-अलग परंपराएं मानी गई हैं। ड्रैगन वर्ष या ‘गुआ फू नियान’ (Dragon Year 2024 Predictions in Hindi) को भी अशुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
चीनी गणना के अनुसार यहां का कैलेंडर सूर्य और चंद्रमा की गति के हिसाब से चलता है। सूर्य की गति से पूरे वर्ष (Dragon Year 2024 Predictions in Hindi) की गणना होती है जबकि चंद्रमा की गति के आधार पर महीनों की गणना की जाती है। इस प्रकार वर्ष में कुल 365 दिन होते हैं जो चंद्रमा की गणना से मैच नहीं करते हैं। ऐसे में दोनों का आपसी सामंजस्य बिठाने के लिए प्रत्येक 19 साल में 7 बार लीप महीने जोड़े जाते हैं। ऐसा करने पर कई बार वर्ष की शुरूआत बसंत के बजाय दूसरे मौसम से हो सकती है।
यह भी पढ़ें: नए साल में अंक शास्त्र का होगा बोलबाला, जानिए क्या होगा 24 का अंक प्रभाव
किंवदंतियों के अनुसार इस वर्ष में लोगों को विवाह तथा अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्यों को करने बचना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर महिला के पति की मृत्यु हो सकती है। इसके अलावा इस वर्ष न तो नए मकान खरीदने चाहिए और न ही अपने पूर्वजों की समाधियां या उनके स्मृति चिह्न बनवाने चाहिए। ऐसा करने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इस बारे में अधिक जानने के लिए आप यह वीडियो भी देख सकते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…