दुनिया

Dubai Eid Date 2024 : दुबई में ईद का चांद इतने बजे दिखेगा, खाड़ी देशों में रहने वाले मुस्लिम ध्यान दें

Dubai Eid Date 2024 : अलविदा माहे रमजान का वो लम्हा करीब आ चुका है। भारत में आज 8 अप्रैल को 28वां रोजा है जबकि अरब देशों में आज 29वां रोजा है। सऊदी अरब हो या दुबई हो सभी में भारत से एक दिन पहले चांद नजर आ जाता है। आज दुबई में 29वां रोजा है। ऐसे में दुबई में ईद का चांद (Dubai Eid Date 2024) कब नजर आएगा इसी बात की चर्चा हो रही है। वैसे संभावना तो आज शाम की है लेकिन सूर्य ग्रहण और 29वां रोजा होने की वजह से ईद का चांद दिखने में गल्फ देशों में थोड़ी दिक्कत पेश आ सकती है। संयुक्त अरब अमीरात में ईद के मौके पर लंबी छुट्टी का ऐलान किया गया है।

यह भी पढ़ें : UAE Eid Al Fitr Holiday : इस मुस्लिम देश ने की ईद पर बड़ी घोषणा, दुबई में रहने वाले भारतीय ध्यान दें

दुबई में कितने बजे दिखेगा ईद का चांद?
(Dubai Eid Date 2024)

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई शहर में इन दिनों रमजान की रौनक छाई हुई है। आज 29 रमजान हो चुके हैं। ऐसे में दुबई के शेख आज की शाम को ईद का चांद (Dubai Eid Date 2024) देखने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। ईद का चांद दुबई में रात्रि 8.30 बजे नजर आ सकता है, यानी हमारे यहां जब 6.50 पर चांद नजर आएगा उसके 1.30 घंटे बाद दुबई में चांद दिखता है। लेकिन ज्यादा संभावना कल 9 अप्रैल को ईद का चांद नजर आने की है। क्योंकि इस बार रमजान का चांद दूज का चांद था, जो कि 10 मार्च 2024 को दुबई (UAE moon-sighting committee) में नजर आया था। ऐसे में 9 अप्रैल की शाम को भारतीय टाइम के मुताबिक 8.30 बजे ईद का चांद नजर आ सकता है।

दुबई में कैसे मनाते हैं ईद?

संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में रमजान के महीने को काफी जोरदार तरीके से मनाया जाता है। भारत से हटकर दुबई की ईद की कुछ अपनी ही परम्पराएं हैं। यूएई में रमजान की तैयारियां शाबान के महीने से ही शुरू हो जाती है। दुबई में ईद (Dubai Eid Date 2024) को स्थानीय अरबी लोग हग्ग अल-लैला के नाम से भी जाना जाता हैं। ईद के दिन दुबई में लोग रिश्तेदारों के घर मिलने जाते हैं। और तोहफे पेश करते हैं। बुर्ज खलीफा पर शानदार रौशनी की जाती हैं।

यह भी पढ़ें : Saudi Arabia Eid 2024 Date : अरब में ईद इस दिन मनाई जाएगी, भारत में एक दिन बाद क्यों मनेगी ?

अरब देशों में ईद एक दिन पहले क्यों ?

चूंकि हर शहर की भौगोलिक लोकेशन अलग होती हैं, अत रमजान में सेहरी और इफ्तारी करने का समय भी हर शहर का अलग अलग होता है। ईद का चांद (Dubai Eid Date 2024) भी अरब देशों में एक दिन पहले नजर आ जाता है। क्योंकि अरब का टाइम जोन भारत से अलग है। मतलब आज के दिन 8 अप्रैल 2024 को सऊदी अरब दुबई कुवैत में 29वां रमजान है जबकि भारत में 8 अप्रैल को 28वां रोजा है। खाड़ी देशों में ईद का चांद आज शाम 8 अप्रैल 2024 को भी नजर आ सकता है। हालांकि ज्यादा संभावना 9 तारीख को ईद का चांद नजर आने की है। भारत में उसके अगले दिन ईद का चांद दिखता है।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago