Dubai me Hindu : दुनिया का सबसे लग्जरी वाला शहर दुबई अपनी सांप्रदायिक सौहार्द्र वाली संस्कृति के लिए सारी दुनिया में जाना जाता है। दूसरे खाड़ी देशों (Gulf Countries) के मुकाबले दुबई भारत की तरह ही गंगा जमुनी तहजीब वाला देश माना जाता है। इस मुस्लिम देश में अन्य धर्मों को मानने वाले के साथ भी बराबरी (UAE Rules Regulations 2024) का बर्ताव किया जाता है। खास तौर पर हिंदू भाई यहां बड़े आराम से खाते कमाते हैं। वैसे तो इस्लाम दुबई का आधिकारिक धर्म है लेकिन यहां हिंदू धर्म को मानने वाले भी काफी संख्या में रहते हैं। दुबई में कितने हिंदू (Dubai me Hindu) रहते हैं ये हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। साथ ही ये भी बताएंगे कि दुबई में बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार (Dubai me Bageshwar Dham Sarkar) कहां सजने वाला है।
यह भी पढ़ें : दुबई के इस शेख ने बागेश्वर धाम दरबार लगवाया, इतनी दौलत का है मालिक
दुबई सरकार के आधिकारिक आंकड़ों की माने तो अप्रैल 2024 तक दुबई की जनसंख्या 3.68 मिलियन (Dubai Population 2024) हो चुकी है। यानी दुबई में कुल 36 लाख 80 हजार लोग रहते हैं जिनमें से हिंदू लगभग 2 लाख हैं। ये प्यू रिसर्च सेंटर का सर्वे है कि हिंदू दुबई (Dubai me Hindu 2024) की आबादी का 6.6% हिस्सा हैं। दुबई में भारत से कमाने खाने काफी लोग जाते हैं। पाकिस्तान से भी दुबई जाने वालों की संख्या काफी ज्यादा हैं।
दुबई और खाड़ी देशों से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
दुबई का आधिकारिक धर्म इस्लाम है, लेकिन यह क्षेत्र अन्य धर्मों के प्रति भी सहिष्णु और आदर रखता है। दुबई में प्रचलित अल्पसंख्यक मजहबों में ईसाई धर्म, हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म सहित अन्य शामिल हैं। अबूधाबी में मंदिर के बाद से ही खाड़ी देशों में हिंदू धर्म का प्रभाव दिखने लगा है। विख्यात पंडित धीरेंद्र शास्त्री जल्द ही दुबई में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं। यह दरबार 22 से 26 मई तक दुबई में आयोजित किया जाएगा। पांच दिवसीय दुबई यात्रा (Dubai Bageshwar Dham Sarkar) के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री तीन दिवसीय हनुमान कथा का आयोजन करेंगे।
यह भी पढ़ें : सऊदी अरब में कितने हिन्दू है, जानकर यकीन नहीं होगा!
दुबई में बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार लगने वाला है। ऐसे में आप पिंकसिटी जयपुर से दुबई की सीधी फ्लाइट ले सकते हैं। जयपुर सांगानेर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट रोजाना दुबई के लिए उड़ान भरती है। 3 घंटे और 49 मिनट में ये फ्लाइट आपको जयपुर से दुबई (JAI to DXB) पहुंचा देगी। मात्र 26 हजार में आपको डाइरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी।
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…