मोरक्को में शुक्रवार देर रात तेज भूकंप आया है। भूकंप में खबर लिखे जाने तक करीब 300 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई तथा दर्जनों घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 68 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र मार्राकेश से 71 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम दिशा में जमीन में करीब 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था।
मोरक्को में अर्थक्वेक के चलते इमारतों को खासा नुकसान पहुंचा है। काफी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा सड़कों पर मलबा पड़ा हुआ है। इस दौरान के बहुत सारे वी़डियो भी सोशल मी़डिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में लोगों को अपने घरों, रेस्तरां तथा अन्य इमारतों से बाहर भागते देखा जा सकता है। लोगों को अभी भी दोबारा भूकंप आने का डर लग रहा है जिसके चलते वे घरों में वापिस जाने से डर रहे हैं।
मोरक्को के अतिरिक्त न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह पर भी 6.7 तीव्रत वाला भूंकप महसूस किया गया। यह भूकंप आज सुबह 9.09 बजे आया है। इसका केन्द्र जमीन में 803 किलोमीटर की गहराई पर था। इस भूकंप में अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकट की इस घड़ी में मोरक्को को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हरसंभव सहायता देने के लिए तत्पर है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…