Earthquake in Taiwan: नई दिल्ली। ताइवान में बुधवार को एक तीव्र भूकंप आया है। स्थानीय मीडिया ने जानकारी कुल 9 झटके आने की खबरें जारी करते हुए इससे संबंधित फुटेज जारी की है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई है। भूकंप में एक व्यक्ति के मरने तथा इमारतों का नुकसान होने की खबरें भी हैं। भूकंप में कई इमारतें पूरी तरह से ढह गई जबकि कुछ बहुत ज्यादा झुक गई हैं और कभी भी गिर सकती है।
भूकंप के झटके पूरे ताइवान में अनुभव किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र जमीन में 15.5 किलोमीटर की गहराई पर था। इस दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो में इमारतें जोर-जोर से हिलती हुई दिखाई दे रही है। अलमारियों से चीजें गिरती हुई और सड़क पर चल रही गाड़ियां भी झूलती हुई दिख रही हैं। भूकंप के दौरान पूरे ताइवान में इंटरनेट और बिजली भी कट गई। मेट्रो को भी कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में बार-बार क्यों हिलती है धरती
ताइवान की चिप निर्माता कंपनी TSMC ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कई फैक्ट्रियों को खाली करवा लिया है। कंपनी ने कहा है कि उसके फैक्ट्रियों में मौजूद सिक्योरिटी सिस्टम सही रूप से काम कर रहे हैं।
ताइवान में भूकंप के दौरान बने वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में दिखता है कि एक आदमी स्वीमिंग पूल में तैर रहा था जिसमें भूकंप आते ही पानी की लहरें उठने लगी। इसी तरह के कई अन्य वीडियो भी चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भयंकर तबाही वाला है 2 February Ka Itihas, मारे गए थे 8.5 लाख लोग
आंकड़ों के अनुसार इस भूकंप को ताइवान में पिछले 25 वर्षों में आया सबसे भीषण भूकंप माना जा रहा है। इससे पूर्व 1999 में 7.2 तीव्रता वाला भूकंप आया था जिसमें करीब ढाई हजार लोगों की मृत्यु हो गई थी और लगभग 1300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार देश के पहाड़ी इलाकों में भूकंप से भारी भूस्खलन होने की भी खबरें हैं। हालांकि नुकसान का अभी सटीक अंदाजा नहीं लग पाया है। नागरिकों को सुनामी की चेतावनी देते हुए घर में गैस रिसाव जांचने के भी निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…