जयपुर। धरती के गर्भ में मानव इतिहास से जुड़ी ऐसी बहुत सारी चीजें छुपी हुई जिनके बारे में अभी भी पता नहीं चल पा रहा है। ये चीजें समय के साथ वैज्ञानिकों के प्रयासों से सामने आती रहती हैं जिनके बारे में जानकर दुनिया चौंकती रहती है। हाल ही में ऐसी चीज मिस्र (Egypt Dead Body City) के एक इलाके से सामने आई है जो कि एक मुर्दों का शहर है। इस भयावह शहर में 300 से ज्यादा मकबरे मिले हैं, जो 2 लाख 70 हज़ार फीट से भी अधिक क्षेत्र में फैले हुए हैं। जब इसको आर्कियोलॉजिस्ट्स ने देखा तो वे भी दंग रह गए और इनकी तस्वीरें देखकर हर कोई कांप उठता है।
मिश्र में मिले इस शहर का नाम असवान है जिसमें सिर्फ लाशें ही लाशें बिछी हुई हैं। इसी वजह से पुरातत्ववेत्ताओं ने इसको मुर्दों का शहर कहा है। इस जगह पर कुल 36 मकबरे मिले हैं जिनमें प्रत्येक टॉम्ब में 30 से 40 ममी (Mummies) मौजूद हैं। इससें अदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पर कितनी लाशें दफनाई गई होंगी।
असवान शहर के बारे में पता चला है कि यह व्यापार और सैन्य इलाका था जिसको लगभग 4500 साल पहले बसाया गया था। हालांकि, पुरातत्ववेत्ता अभी तक इस रहस्यमय शहर के बारे में अधिक कुछ पता नहीं कर सके हैं। परंतु ये पता चल पाया है कि इन मकबरों को लगभग 900 साल पहले फिर से इस्तेमाल किया गया था। यहां पर 10 मकबरों की छत है, जिनको असेंबली ऑफ लीग नेशंस के पूर्व अध्यक्ष आगा खान तृतीय ने बनवाया था। इस शहर को खोजने वाली टीम में यूनिवर्सिटी ऑफ मिलान के आर्कियोलॉजिस्ट पैत्रिजिया पियासेंतिनी भी शामिल थे।
मिश्र में मिले इन मकबरों के बारे में बताया गया है कि ये 6ठीं से 9वीं सदी के हैं। ये एक खुला हुआ कोर्टयार्ड है जिसमें मिल्क ब्रिक भी लगे हुए हैं। इसके साथ ही माउंटेन रॉक को कार्व करके बनाया गया है। यहां पर मिली कुछ लाशों की हालत के बारे में जानकर हर कोई चौंक जाता है। यहां पर एक छोटे से बच्चे को भी उसकी मां के साथ दफनाया गया था जिनकी ममी अभी वैसी ही हालत में मौजूद है। यहां पर कुछ कुपोषित शव भी हैं जिनके बारे में यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये लोग जिंदा थे तब भी बुरी स्थिति में थे।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…