अरबपति ब्वायफ्रेंड मरते हुए यदि करोड़ों की दौलत गर्लफ्रैंड के लिए छोड़ जाए तो किसे उसकी किस्मत पर रश्क न होगा। इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी भी दुनिया को अलविदा कहते हुए ऐसा ही कुछ कर गए हैं। बर्लुस्कोनी अपनी 33 साल की गर्लफ्रेंड के लिए 900 करोंड़ की समपत्ती छोड़ कर गए हैं। उन्होनें अपनी गर्लफ्रेंड मार्टा फैससिना के लिए अपनी वसीयत में 100 मिलियन यूरो करीब 900 करोड़ रुपये की समपत्ती नाम की है।
86 साल की उम्र में बर्लुस्कोनी का पिछले महीने निधन हो गया था। बर्लुस्कोनी तीन बार इटली के पीएम रह चुके हैं। जिनकी कुल संपदा 6 अरब बताई जा रही है। कानूनी रूप से बर्लुस्कोनी और मार्टा की शादी नहीं हुई थी। फिर भी वे उन्हें पत्नी की तरह ही संबोधित किया करते थे। हालांकि बर्लुस्कोनी को प्लेब्वाय के रूप में जाना जाता था। उनपर 33 महिलाओं के साथ सेक्स करने का आरोप भी लग चुका था।
2020 में शुरू हुआ था रिश्ता
बर्लुस्कोनी और फैससिना का रिश्ता 2020 में शुरू हुआ था। बर्लुस्कोनी जहां 86 वर्ष के थे वहीं फैसिलोना 33 साल की। दोनों की उम्र में 53 साल का अंतर बताया जाता है। फोर्जा फैससिना इटली के निचले सदन की सदस्य भी हैं और यही नहीं वे बर्लुस्कोनी के 1994 में स्थापित किए गए फोर्जा इटालिया दल का हिस्सा भी हैं। बर्लुस्कोनी के पांच बच्चे हैं। इनमें से दो बच्चे जिनका नाम मैरिना और पियर सिल्वियो है। जो उनका कारोबार संभालते हैं। जिनकी कारोबार में 53 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बर्लुस्कोनी अपने भाई को भी 100 मिलियन की रकम भी दे चुके हैं।
कारोबार जगत में है नाम
बर्लुस्कोनी का इटली में लगभग तीन दशक राजनीति में दबदबा रहा है वे इटली के बड़े कारोबारियों में गिने जाते थे। जिनकी मौत 86 वर्ष की उम्र में पिछले महीने 12 जून को मौत हो गई थी। उन्हें एक टेस्ट के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद उनके पांचों बच्चों की मौजूदगी में वकील ने वसीयत सुनाई। जो पांचों बच्चो में बराबर बांटी गई थी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…