आज सर्राफा बाजार में सोने ने कुछ सुस्ती दिखाई। शादियों के सीजन में आपके लिए यह सुनहरा मौका है। जब आप सोना खरीद सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली में सोना ₹110 की गिरावट के साथ ₹59,965 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार करीब 0.05 फ़ीसदी की गिरावट के साथ करीब $1975 प्रति औंस के स्तर पर उतार-चढ़ाव देखा गया। सोने की गिरावट में लगातार तीसरे दिन मंदी का रुझान देखा गया। शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी आ गई है। सोना आज सस्ता हुआ है।
वही जून 2023 की समाप्ति के लिए सोने का वायदा अनुबंध 59400 ₹6 प्रति 10 ग्राम पर खुला। कमोडिटी बाजार में कुछ समय बाद ही यह 59,407 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। फिर मुनाफाखोरी की वजह से सोने की कीमत उच्चतम स्तर से गिर गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की दर दबाव में है। क्योंकि अमेरिकी डॉलर 10 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में उम्मीद है कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था पटरी पर आ सकती है। आज सोने में ₹59271 प्रति 10 ग्राम का इंस्टा डे लो लेवल भी लगा।
भारत में सोने की कीमत बढ़ सकती है। यहां सोने की कीमत को 59,400 से 59,200 प्रति 10 ग्राम या 1935 प्रति औंस के स्तर पर समर्थन मिला है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव कुछ उतार-चढ़ाव के साथ अलग-अलग स्टेटस में अलग-अलग रहा। आने वाले दिनों में गोल्ड का रेट 60400, प्रति 10 ग्राम की औस उछल सकता है।
वहीं अगर सेंसेक्स की बात करें, तो बीएसई सेंसेक्स 62846.38 तथा निफ़्टी 8548.65 पर ट्रेड कर रहा है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…