कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया। हर तरफ इसकी चपेट में आकर लोगों ने अपनी जान खोई। अब फिर से इसके मामले पूरे विश्व में बढ़ने लगे हैं। वहीं जापान में कोरोना की तरह एक नई बीमारी अपने पैर पसार रही है। यहां के लोगों में इस बीमारी का संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है। इस बीमारी का नाम है हिकिकोमोरी। एक सर्वे की मानें तो जापान में 15 लाख से ज्यादा कामकाजी लोग इसके शिकार हो रहे हैं।
हिकिकोमोरी के लक्षण
हिकिकोमोरी एक ऐसी बीमारी है जिसमें इंसान समाज से पूरी तरह अलग हो जाता है। वह लोगों से मिलना बंद कर एकाकी जीवन पसंद करने लगता है। हिकोकोमोरी शब्द को युवाओं के लिए लिया जाता है। इससे ग्रस्त इंसान अलग रहता है और लम्बे समय तक घर में बंद रहना पसंद करता है। जानकारों की मानें तो यह स्थिति सामाजिक व्यवस्था और शिक्षा से भारी उम्मीदों और प्रतिस्पर्धा के कारण पैदा हो रही है।
बढ़ रहा है प्रभाव
इस बीमारी के मरीज शुरुआत में बहुत कम थी। जो अब काफी बढ़ गई है। इससे ग्रसित मरीज को सामाजिक और आर्थिक रूप से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वो घर में बंद रहने के कारण आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर हो जाता है। यही नहीं निजी जीवन में भी कोई रिश्ता उसके पास नहीं बचता। ऐसे में बुढ़ापा बढ़ने, जन्मदर घटने और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान की स्थितियां पैदा हो रही हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…