Categories: दुनिया

रूस सस्ता तेल खरीदकर संकट में भारत, जानिए कितना बड़ा हुआ व्यापार घाटा

जयपुर। इस समय अमेरिका और पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का सामना कर रहा रूस भारत को सस्ते दामों पर तेल बेच रहा है. वहीं, भारत भी अमेरिकी चेतावनी और आर्थिक प्रतिबंधों को नजरअंदाज करते हुए रूसी से भारी मात्रा में तेल आयात कर रहा है. इसको लेकर भारत ने कहा है कि जहां से भी उसे रियायती कीमतों पर तेल मिलेगा, वहां से वह खरीदेगा. सस्ता तेल खरीदने की वजह से भारत का रूस के साथ व्यापार तो बढ़ा है लेकिन यह भारत के पक्ष में नहीं है. रूस के साथ भारत का व्यापार घाटा सात गुना बढ़कर 34.79 अरब डॉलर हो गया है.

 

शेयर मार्केट सूचीबद्ध कंपनियों में बजाज ने मचाई धूम

 

प्रमुख कारण बंपर तेल आयात
रूस के साथ भारत के रिकॉर्ड व्यापार घाटे का प्रमुख कारण बंपर तेल आयात है. व्यापार घाटा का यह आंकड़ा इसलिए भी भारत के लिए चिंताजनक है क्योंकि भारत का व्यापार घाटा अब 101.02 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत का व्यापार घाटा 100 अरब डॉलर पार किया है. जब कोई देश निर्यात की तुलना में आयात ज्यादा करता है तो उसे व्यापार घाटा कहते हैं. यानी भारत रूस को सामान बेच कम रहा है और खरीद ज्यादा रहा है.

 

किस शेयर का क्या रहा आज हाल? बीएसई इंडेक्स में क्या रहा आज का हाल?

 

भारत को ये बेचता है रूस
अब रूस भारत के लिए तेल और हथियार का सबसे बड़ा निर्यातक देश है. मार्च महीने में भारत ने रूस से रिकॉर्ड 1.64 मिलियन बैरल प्रति दिन कच्चा तेल खरीदा. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बाजार में रूसी तेल की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत हो गई है. भारत को सबसे ज्यादा हथियार रूस ने निर्यात किया है. 2013-2017 के बीच हथियार आयात की तुलना में 2018-22 में हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी भले ही कम हुई है. इसके बावजूद रूस भारत के लिए टॉप हथियार सप्लायर है. 2018 से 2022 के बीच भारत के कुल हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी लगभग 45 प्रतिशत रही. 

 

राजस्थान तोड़ेगा अब चीन का दबदबा, यहां मिला है व्हाइट गोल्ड का खजाना

 

भारत रूस को ये करता है निर्यात
भारत रूस को इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े सामान, कृषि उत्पाद और फार्मास्यूटिकल्स प्रोडक्ट निर्यात करता है. अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 के बीच भारत ने लगभग 40 करोड़ डॉलर का फार्मास्यूटिकल्स उत्पाद रूस को बेचा है. वहीं, ऑर्गेनिक केमिकल का निर्यात लगभग 27.5 करोड़ डॉलर का रहा. भारत ने लगभग 10 करोड़ डॉलर की कीमत का चाय और कॉफी निर्यात किया है.

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago