Indian Navy in Arabian Sea: भारत ने हर बार की तरह इस बार भी अपने दुश्मन देश पर दरियादिली दिखाई हैं। दरअसल, भारत ने दोस्त देश ईरान के साथ दुश्मन देश पाकिस्तान के जहाजों को समुद्री लुटेरों के चंगुल से बचाया हैं। दरअसल, भारतीय नौसेना ने रविवार और सोमवार (28-29 जनवरी) को अरब सागर में समुद्री लुटेरों द्वारा हाईजैकिंग की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम कर दिया। भारतीय नौसैनिको ने समुद्री लुटेरों की अक्ल ठिकाने लगा दी।
रविवार को भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने ईरान के जहाज एफवी ईमान को बचाया। इसके बाद सोमवार को एक और अभियान में जहाज अल नईमी को सोमालियाई लुटेरों के शिकंजे से छुड़ाने में सफलता हासिल की। इस अभियान में भारत के मरीन कमांडोज ने भी हिस्सा लिया था।
यह भी पढ़े: ईरान और पाकिस्तान में कौन आगे, Iran Vs Pakistan War
घटना केरल के कोच्चि के तट से 800 मील दूर अरब सागर की बताई जा रही हैं। यहां ईरान के झंडे वाले जहाज और उसमें सवार क्रू सदस्यों को लुटेरों ने बंधक बना रखा था। जैसे ही भारतीय नौसेना को इसकी भनक लगी तो अपने युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को भेजकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
यह भी पढ़े: पाकिस्तान की गैस निकाल देगा ईरान, एक झटके में हो जाएगा कंगाल
भारतीय नौसेना ने बयान जारी कर कहा कि, 29 जनवरी को उसने अल-नईमी को बचाने के लिए अभियान चलाया था जिसमें क्रू के सभी 19 सदस्य पाकिस्तानी थे। अभियान में न सिर्फ लुटेरों को शिप से भागने पर मजबूर किया बल्कि क्रू सदस्यों को बचाया भी और उनका हालचाल जाना।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…