दुनिया

Maldives: पहले मोदी और अब पूरी बीजेपी! मालदीव की ‘बदनाम मंत्री’ का भारत संग भद्दा मजाक

Maldives Minister Mariyam Shiuna Controversy: पड़ोसी देश मालदीव अपनी ऊटपटांग हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हाल ही में भारत ने तमाम विवादों के बाबजूद मालदीव की तरफ दरियादिली दिखाते हुए चावल, गेहूं, चीनी, प्याज समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं के निर्यात को मंजूरी दी है। इस बीच अब मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की है। उनकी इस पोस्ट पर अब दोनों देशों में विवाद छिड़ गया है।

मालदीव सरकार में निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने संसदीय चुनावों को लेकर विपक्षी एमडीपी पर निशाना साधते हुए भारत का मजाक उड़ाने की भद्दी कोशिस की है। मरियम ने एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें भारत के राष्ट्र ध्वज में शामिल अशोक चक्र को अपमानित तरीके से पेश किया है।

बीजेपी का किया साइलेंट विरोध!

मरियम शिउना ने शनिवार, 6 अप्रैल को अपनी पार्टी पीपीएम के लिए यह सोशल पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने भारतीय ध्वज की शान अशोक चक्र को शामिल करते हुए एक विवादित पोस्टर को पोस्ट किया। इस पोस्टर के जरिये मरियम शिउना ने विपक्षी पार्टी एमडीपी को निशाने पर लिया। इस पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव चिन्ह कमल भी दिखाई देता है। दरअसल, यह पोस्टर एमडीपी के असली पोस्टर में छेड़छाड़ कर बनाया गया था।

मरियम शिउना ने लिखा –

“एमडीपी उनके (भारत) के जाल में फंस रही है। हमें उनके जाल में दोबारा फंसने की जरूरत नहीं है।”

असली पोस्टर में क्या था –

सली पोस्टर में कंपास था, लेकिन शिउना ने कंपास की जगह अशोक चक्र को बना दिया। साथ ही भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल भी दिखाया।

यह भी पढ़े: मालदीव के लोगों को घुसने भी नहीं देता यह ताकतवर देश, जानिए वजह

विवाद के बाद मांगी माफी

मालदीव की निलंबित मंत्री शिउना की पोस्ट पर भारत के सोशल मीडिया यूजर्स ने राष्ट्रपति मुइज्जू से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विवाद बढ़ता देख शिउना ने माफी मांगने से पहले पोस्ट को ही डिलीट कर दिया। इसके बाद मरियम ने माफ़ी मांगते हुए कहा “मेरी हालिया पोस्ट पर भ्रम या अपराध के लिए ईमानदारी से माफी मांगती हूं। मुझसे यह अनजाने में हुआ। मालदीव भारत के साथ अपने संबंधों को गहराई से महत्व देता है और देश का सम्मान भी करता है।”

यह भी पढ़े: जानिए मालदीव में क्या काम करते है Indian Army के सैनिक और क्यों गए थे

पीएम मोदी को दी थी गाली

गौरतलब है कि,भारत और मालदीव के बीच राजनायिक विवाद चल रहा है। जनवरी 2024 में पीएम मोदी लक्षद्वीप दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लक्षद्वीप की सुंदरता को बढ़ावा देने का प्रयास किया। इसे भारत में स्तिथ सुंदर बीचों पर पर्यटन बढ़ाने की दृष्टि से देखा गया, इससे मालदीव के कुछ मंत्री खफा हो गये और भारत और मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे, इसमें मंत्री शिउना का भी नाम शामिल था। विवाद के बाद शिउना समेत अन्य मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया था। दरअसल, मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू लगातार इंडिया आउट अभियान चला रखे है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago