Modi Macron: फ्रांस से मिले घातक हथियार बढ़ायेंगे भारत की ताकत, जयपुर में हो सकती है चर्चा ?

Modi Macron: जयपुर में आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी (Modi Macron Jaipur) की ऐतिहासिक मुलाकात होने जा रही हैं। गुलाबी नगरी में मोदी-मैक्रों की यह खास मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। केवल हवामहल आमेर का किला या जंतर मंतर देखना इस भेंट (Modi Macron Jaipur) का मकसद नहीं है। हम आपको राफेल लड़ाकू विमान और इस सियासी मुलाकात के बीच कनेक्शन बताने वाले हैं। दरअसल भारतीय वायुसेना को फ्रांस के राफेल लड़ाकू विमानों (Rafel fighter jets france) से गजब की ताकत मिली है। हालांकि राफेल के नाम पर देश में एक लंबी सियासी उठापटक भी चली थी। लेकिन फिलहाल फ्रांस का यह खतरनाक लड़ाकू विमान देश की हिफाजत बहुत ही अच्छे से कर रहा है। ऐसे में जयपुर में आज पीएम मोदी और फ्रांसिसी राष्ट्रपति (Modi Macron Jaipur) के बीच नौसेना के लिए राफेल के नये वर्जन की डील भी हो सकती है। नजर डालते है फ्रांस के इस घातक फाइटर जेट (Rafel fighter jets france) के बारे में जिसने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी।

यह भी पढ़ें: इस किले में मिलेंगे मोदी-मैक्रों, बनने में लगे थे 100 साल

 

फ्रांस का घातक राफेल बना भारत की ताकत

 

भारत हमेशा से लड़ाकू विमानों की डील अपने परंपरागत मित्र देश रूस से करता आ रहा है। आज भी भारतीय वायुसेना में रूस में बने विमान; मिग-21, मिग-27, सुखोई-30 जैसे विमान शामिल हैं। लेकिन वक्त के साथ इन उड़न ताबूतों को रिटायर करना पड़ रहा है। ऐसे में वायुसेना को फ्रांस में बने राफेल लड़ाकू विमान (Rafel fighter jets france) सौंपे गये हैं। इनकी तकनीक और क्षमता अव्वल दर्जे की हैं। राफेल लड़ाकू विमान हर तरह के मौसम में एक साथ कई काम करने में सक्षम है, बस यही खूबी तो इंडियन एयरफोर्स को चाहिए थी। राफेल एक मिनट में 60 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। वही इसकी ईंधन क्षमता 17 हजार किलोग्राम होने के साथ मारक क्षमता 3700 किलोमीटर तक है। यही वजह है कि भारतीय वायुसेना को राफेल विमानों (Rafel fighter jets france) के बाद से ही नई ताकत मिली है। तभी तो हम एयर स्ट्राइक करने में सफल हो सके हैं। 

 

यह भी पढ़ें: जयपुर का पेरिस से है अनोखा रिश्ता, PM मोदी ने मैक्रों को यहीं क्यों बुलाया

 

जयपुर में नई राफेल डील पर चर्चा हो सकती हैं?

 

भारतीय नौसेना ने हाल ही में नये लड़ाकू विमान (Rafel fighter jets france) खरीदने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। ऐसे में पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ नये राफेल एम (Rafel M fighter jets france) को लेकर अहम चर्चा कर सकते हैं। राफेल एम फाइटर जेट का नेवी संस्करण है जिसका पूरा नाम राफेल मैरीटाइम है। इसे भी फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने ही बनाया है। राफेल एम की लंबाई 15.27 मीटर, ऊंचाई 5.34 मीटर और वजन 10600 किलोग्राम है। ईंधन क्षमता की बात करें तो वह 4700 किलोग्राम है। हाई अल्टीट्यूड में विमान (Rafel M fighter jets france) की अधिकतम गति 1912 किमी/घंटा है, तो कम ऊंचाई पर इसकी रफ्तार 1390 किमी/घंटा है। तीन ड्रॉप टैंक के साथ इसकी रेंज 3700 किमी है। यही वजह है कि नौसेना इसे हर हाल में अपने बेड़े में शामिल करना चाहती है। शायद जयपुर में पीएम मोदी मैक्रों (Modi Macron Jaipur) के साथ राफेल (Rafel M fighter jets france) की यह नई डील साइन कर सकते हैं। 
 

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago