एक तरफ भारत आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ ही दुनिया में इतिहास रचने की तैयारी में है वहीं अन्य देश भी अपने आप को दुनिया की नजरों में साबित करने के लिए जोर लगा रहे हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण कर खुद को पावरफुल बना लिया है। वहीं अमेरिका और दक्षिण कोरिया भी अपना वार्षिक युद्धाभ्यास शुरू कर चुके हैं।
यह भी पढ़े – चंद्रयान 3 पर सबसे पहले पाकिस्तान से आई बधाई! पढ़िए भारत के दुश्मन देश ने क्या कहा
क्रूज मिसाइल परीक्षण करके दुनिया को डराने की कोशिश
कोरियाई प्रायद्वीप में इस समय माहौल बहुत तनावपूर्ण बना हुआ है। उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जिसकी निगरानी उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ने की है। खबरों के मुताबिक किम हथियारों और युद्ध की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक गश्ती जहाज पर सवार हुए। यहीं से किम ने ‘रणनीतिक’ क्रूज मिसाइलों के प्रक्षेपण का अभ्यास करते हुए देखा।
उत्तर कोरिया हमले के पूर्वाभ्यास में लगे अमेरिका, जापान
सरकारी मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया के क्रूज मिसाइल परीक्षण के साथ ही दक्षिण कोरिया की सेना ने अपना वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी तीन दिन बाद मिली, जब अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के नेताओं ने अपना पहला त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया। इस सैन्य अभ्यास को उत्तर कोरिया हमले के पूर्वाभ्यास के तौर पर देखता है। तीनों मिलकर उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु एवं मिसाइल के खतरों का मुकाबला करेंगे।
यह भी पढ़े: बिजली को लेकर संकट मोचक बने हनुमान! गहलोत सरकार को दिया ये अल्टीमेटम
नौसेना के लिए शक्तिशाली युद्ध पोत
केसीएनए के मुताबिक, किम ने कहा कि वह उत्तर कोरिया की नौसेना के लिए शक्तिशाली युद्ध पोतों का निर्माण होगा। साथ ही पानी के नीचे काम करने वाली हथियार प्रणालियों के आधुनिकीकरण के प्रयासों को बढ़ावा भी दिया जाएगा। वर्ष 2022 की शुरुआत के बाद से उत्तर कोरिया ने 100 से अधिक हथियार परीक्षण किए हैं।
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…