Pink Moon: ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र में रुचि रखने वालों के लिए 21 जून 2024, (शुक्रवार) का दिन बहुत खास होने वाला है। इस दिन चंद्रमा हल्का गुलाबी रंग का दिखाई देगा जो अपने आप में एक चमत्कार है। आप भी अपने घर की छत से इस अद्भुत नजारे को देख पाएंगे। इसके साथ ही यूरोप और अमरीका में गर्मी की भी शुरूआत हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: दो मुंह वाले सांप के साथ खेल रहा था शख्स, अचानक दोनों ने कर दिया हमला, वायरल हुआ वीडियो
यूरोप में रहने वाले पुराने कबीलों (ईसाई धर्म की शुरूआत से भी पहले के निवासी) जून माह में आने वाली पूर्णिमा से गर्मियों की शुरूआत मानते हैं। उनका मानना था कि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। ऐसे में इसका आकार और चमक अन्य पूर्णिमाओं से ज्यादा नजर आती है। साथ ही ऐसा अनुभव होता है जैसे चंद्रमा गुलाबी रंग का दिख रहा है।
इस बार जून माह में आने वाली पूर्णिमा 21 जून 2024, शुक्रवार को आएगी। इसी वजह से यह दिन खास बनने वाला है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रमा रात 9.35 बजे उदय होगा और सुबह 5.26 बजे अस्त हो जाएगा। इस दिन धरती पर सबसे लंबा दिन भी होगा। पोर्टलैंड में 21 जून को सूर्य सुबह 5.21 बजे उदय होकर रात्रि 9.03 बजे अस्त होगा, यानि पूरे दिन में सूर्य 15 घंटे 41 मिनट तक दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें: 18 साल में सिर्फ 5 केस, खाली हाथ बैठा स्टाफ, अजब है भारत का यह पुलिस थाना
प्राचीन जमाने में जून माह की पूर्णिमा को दिखने वाले चंद्रमा को उसकी हल्की गुलाबी रंगत के चलते स्ट्रॉबेरी मून भी कहा जाता था। यह नाम आज भी काफी प्रचलित है। जून माह में ही स्ट्रॉबेरी की खेती भी शुरू हो जाती थी, इसी वजह से स्ट्रॉबेरी मून नाम पड़ा। आपको बता दें कि ऐसा केवल अमरीका में ही नहीं होगा वरन पूरे विश्व में दिखने वाला चंद्रमा हल्के गुलाबी रंग का ही दिखाई देगा।
इसी तरह की रोचक खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…