Puya Raimondii Plant : अनानास का फल खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे ताजा काट कर खाने का आनंद भी अलग ही होता है। इसका सेवन शीरे में संरक्षित कर या रस निकाल कर भी किया जा सकता है। मूल रूप से यह पैराग्वे एवं दक्षिणी ब्राज़ील का फल है। वैसे तो अनानास का फल हमें सभी 12 महीने खाने को मिल जाता है। लेकिन यहां हम अनानास के फल की एक ऐसी प्रजाति के बारे में बता रहे है, जिसका जीवनकाल 80 से 100 साल के बीच का है।
अनानास के फल की इस अनोखी प्रजाति का नाम ‘पूया रायमोंडी’ है। यह आकार में बहुत बड़ा और दुर्लभ रूप से खिलने वाला पौधा है। यह लंबे समय तक जीवित रहने वाला पौधा है। यह कांटेदार होता है और इसकी लंबाई 40 फीट (करीब 12 मीटर) तक होती है। इसलिए इसे दुनिया का सबसे बड़ा ब्रोमेलियाड कहते है। इसके बारे में 1928 में जीनस पुया में विस्तार से बताया गया, जिसके बाद से ही इस पौधे को वैज्ञानिक एंटोनियो रायमोंडी के सम्मान में नाम मिला।
यह भी पढ़े: धरती के सर्वनाश की तस्वीर… ! Time Traveller का खुलासा-आदिमानव बन जायेगा फिर से इंसान
‘पूया रायमोंडी’ दक्षिण अमेरिका की पर्वत श्रृंखला एंडीज में पाया जाता है। एंडीज दुनिया की सबसे लंबी महाद्वीपीय पर्वत श्रृंखला है। हालांकि, यह पौधा केवल पेरू और बोलीविया में स्तिथ घास वाले क्षेत्रों में ही मिलेगा, जोकि आम तौर पर 9,800 से 15,700 फीट की ऊंचाई पर और उत्तर की तरफ है। इस पौधे की अधिकतर संख्या पेरू के टाइटनकायोक संरक्षण क्षेत्र में मिलती है। यही वजह है कि इस क्षेत्र को 450,000 से अधिक पौधों की लकड़ी का घर कहा जाता है।
यह भी पढ़े: मंगल ग्रह पर मिला एलियन स्पेस शिप का ढांचा, NASA के हेलीकॉप्टर ने ढूंढा
‘पूया रायमोंडी’ अपने जीवन में केवल एक बार ही खिलता है। इसका जीवन 80 से 100 साल के बीच का होता है, जैसे ही इसमें पहला फूल उगता है, वैसे ही इस पौधे का अंत हो जाता है। इसका पहला फूल ही इसका अंतिम फूल होता है। यह अपने जीवन में केवल एक बार खिलता है वो भी अंत में। इस एक फूल में 6 से 12 मिलियन बीज होते हैं। इस पौधे की विरासत आज भी कायम है, क्योंकि यह पौधा अपनी मृत्यु के बाद कई वर्षों तक सीधा खड़ा रह सकता है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…