दुनिया

Rajasthan Famous Temple 2024: दुनियाभर में मशहूर है राजस्थान के ये चमत्कारी मंदिर

Rajasthan Famous Temple 2024: राजस्थान अपने किले,महल और भव्य स्थापत्य कला के कारण विश्व में एक अलग पहचान बनाता है। यहां पर कई सारे राजाओं ने अपने शासनकाल के दौरान कई महल किले और मंदिरों का निर्माण करवाया। जो दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के मंदिरो मुगल और राजपूत शैली में बनवाए गए हैं जो उत्कृष्ट कला के बेहतरीन नमूने हैं। आज हम आपको बताएंगें ऐसे ही कुछ मंदिरों के बारे में जिनकी जानकारियां तो रोचक हैं ही इनसे जुड़ा इतिहास भी मजेदार है।

यह भी पढ़ें Ram Lala Pran Pratishtha Live Update: राम लला प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में PM Modi रहेंगे 4 घंटे, आडवाणी नहीं आयेंगे

देशनोक का करणी माता मंदिर

अगर आप कोई छोटा सा घूमने का ट्रिप बना रहें हैं तो राजस्थान में ऐसी बहुत सारी जगह हैं जिनको विजिट करना चाहिए। यहां के मंदिर भी देखने लायक होते हैं। उसी में से एक है देशनोक का करणी माता का मंदिर। अगर आप राजस्थान घूमने आते हैं तो जरुर ही इस मंदिर को विजिट कीजिएगा। इस मंदिर की विशेष बात ये है कि यहां लगभग 20 हजार से भी ज्यादा चूहे रहते हैं। साथ ही इस मंदिर में पूजी जाने वाली देवी भी माता दुर्गा का ही रुप हैं। इस मंदिर (Rajasthan Famous Temple 2024) की प्रसिद्धी पूरे विश्वभर में हैं। दूर -दूर से लोग यहां देवी के दर्शन करने आते हैं।

करौली का मेंहदीपुर बालाजी मंदिर

राजस्थान के करौली जिले में भगवान हनुमान का मंदिर है। ये मंदिर भी पूरे विश्व में फेमस है। और भक्तों के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है। पैराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां पर बुरी आत्माओं को भगाने का काम किया जाता है। जो लोग इस तरह की समस्याओं से पीड़ित होते हैं उन्हें यहां पर लाया जाता है। और उनकी मदद की जाती है। अगर आप यहां पर घूमने का मन बना रहें हैं तो आपको थोड़ा समय का ध्यान रखना पड़ेगा। मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को लाना आपको थोड़ा परेशान कर सकता है।

यह भी पढ़ें जिसके आगे झुक गए PM Modi, उस महान आत्मा ने चंद्रगिरी पर्वत पर त्यागा शरीर

सालासर बालाजी मंदिर

चूरु जिले के सालासर स्थान पर बने इस मंदिर की आस्था पूरे देश में है। पूरे देश से यहां भक्तगण भगवान बालाजी महाराज के दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर बेहद प्रसिद्ध है और प्रतिदिन यहां काफी मात्रा में श्रद्धालु आते हैं।

सीकर का खाटूश्यामजी मंदिर

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है खाटूश्याम मंदिर। ये मंदिर बेहद फेमस है। इस मंदिर (Rajasthan Famous Temple 2024) में देश ही नहीं विदेशों से भी भारी मात्रा में श्रद्धालुओं का दिन रात तांता लगा रहता है।यह मान्यता है कि जिस भक्त की कहीं भी नहीं सुनी जाती है उस भक्त की यहां खाटू श्याम के दरबार में जरुर सुनी जाती है। सारी मनोकामनाएं यहां पूर्ण होती है। श्याम बाबा को हारे का सहारा भी कहा जाता है। अगर आप इस मंदिर में घूमने की मंशा बना रहें हैं तो अवश्य ही इसे पूरी करें। आपकी जो भी मनोकामना है श्याम बाबा जरुर पूरी करेंगें।

 

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

4 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago