दुनिया

Saudi Arabia Eid 2024 Date : अरब में ईद इस दिन मनाई जाएगी, भारत में एक दिन बाद क्यों मनेगी ?

Saudi Arabia Eid 2024 Date : अलविदा माहे रमजान की घड़ी नजदीक आ रही है। आज 7 अप्रैल को भारत में 27 रोजे हो चुके हैं, जबकि अरब देशों में 28 रमजान मुकम्मल हो जाएंगे। ऐसे में सऊदी अरब और दुबई जैसे खाड़ी देशों में ईद का चांद कल या परसो नजर आ सकता है। सऊदी अरब में कल 8 अप्रैल को ईद का चांद देखने की कोशिश की जाएगी, लेकिन इस बार ज्यादा संभावना तीस रमजान रहने की है। तो चलिए हम आपको बताते है कि अरब देशों में ईद का चांद (Saudi Arabia Eid 2024 Date) किस तारीख को नजर आएगा। और भारत में इससे अलग दिन ईद क्यों मनाई जाती है। क्या है आखिर इसका रहस्य कि ईद अलग अलग मुल्कों में अलग अलग दिन मनाई जाती है। चलिए आपको एडवांस में ईद मुबारक।

यह भी पढ़ें : Longest Iftar Saudi Arabia: रमजान में सऊदी अरब की सबसे बड़ी इफ्तार पार्टी, 2.5 किमी लंबी कतार, हजारों लोगों ने खोला रोजा!

सऊदी अरब में ईद कब है ?
(Saudi Arabia Eid 2024 Date)

अरब देशों में रमजान का चांद 10 मार्च को नजर आया था। ऐसे में पहला रोजा 11 मार्च 2024 को रखा गया था। आज की तारीख को अरब में 28 रोजे पूरे हो जाएंगे। रमजान में रोजे या तो तीस होते हैं, या फिर कई बार 29 रोजे भी हो जाते हैं। इसी वजह से सऊदी अरब में ईद का चांद (Saudi Arabia Eid 2024 Date) 8 अप्रैल 2024 सोमवार की शाम भी नजर आ सकता है। ज्यादा संभावना 9 अप्रैल की शाम को ईद का चांद नजर आने की है। क्योंकि 30 रमजान से ज्यादा कभी नहीं होते हैं।

भारत में ईद कब है?

ईद का चांद भारत में (Eid 2024 Date India) 10 अप्रैल बुधवार को नजर आने की पूरी संभावना है। क्योंकि भारत में आज 27वां रोजा है। ऐसे में परसों 9 तारीख को 29 रोजे हो जाएंगे। इस साल पूरे तीस रोजे होने की संभावना है। अरब देशों में ईद एक दिन पहले मना ली जाती है। क्योंकि वहां टाइम जोन की वजह से शाम को चांद एक दिन पहले ही नजर आ जाता है। तो ईद के दिन हमें भी दुआओं में याद करते रहें। आप सबको ईद मुबारक

यह भी पढ़ें : Eid ka Chand Kab Dikhega : भारत में ईद का चांद कब दिखेगा, मुस्लिम भाई तारीख और टाइम नोट कर लें

भारत में एक दिन बाद ईद क्यों ?

चूंकि सऊदी अरब और भारत में टाइम जोन का डिफरेंस है। इस वजह से चांद दिखने की तारीख भी बदल जाती हैं। मसलन हमारे भारत में रमजान का चांद (Eid 2024 Date India) भी 11 मार्च को ही नजर आया था। ऐसे में ईद का चांद भी भारत में या तो 9 या फिर 10 अप्रैल को नजर आ सकता है। ज्यादा संभावना 10 अप्रैल बुधवार की शाम को चांद नजर आने की है। यानी जैसे ही सऊदी अरब में चांद दिखेगा उसके अगले दिन भारत में चांद नजर आ जाएगा।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago