आज शेयर मार्केट खुलने के साथ ही अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखी गई। आज अडानी ग्रुप के 5% तक सभी शेयरों में गिरावट दर्ज हुई।
आपको बता दें, अडानी हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में आज 15 मई सुनवाई जारी है। पिछली सुनवाई में सेबी के आग्रह पर सुप्रीम कोर्ट ने 3 माह का समय दिया था इस बीच आज दायर याचिका में क्या आता है कोर्ट का फैसला?
12 मई को जो सुनवाई हुई थी उसमें सेबी ने जांच के लिए 6 महीने एक्स्ट्रा मांगे थे। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने इसे देने से मना कर दिया। ऐसे में शेयर मार्केट में अदानी के शेयर गिर रहे हैं।
सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया सेबी एक सावधिक निकाय है। जो भारतीय शेयर मार्केट को रेगुलेट करती है।
वही सुबह 11:00 बजे तक अडानी के अदानी टोटल गैस और अदानी ट्रांसमिशन में गिरावट देखी गई। इसके अलावा इसकी फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज में 3.23% और अदानी पावर पर 2.80% गिरावट दर्ज हुई।
शनिवार शेयर मार्केट में अदानी ग्रुप की ओर से कहा गया। वह हिस्सेदारी बिक्री के जरिए 21हजार रुपए राशि जुटाएगा। क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशन से 21000 करोड रुपए जुटाने का अडानी ने ऐलान किया है।
कुछ माह पूर्व हिडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी की मुश्किलें बढ़ी थी। इसी को लेकर सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में समय मांगा। जो निरस्त कर दिया गया है। आपको बता दें अमेरिकी शॉट सैलरी फर्म हिडनबर्ग नेअदानी ग्रुप पर हेरफेर का आरोप लगाया था। इसने शेयर के दाम बढ़ाकर रखे गए हैं। ऐसा उनका आरोप था। जिससे कि अडानी की छवि को शेयर मार्केट में नुकसान हुआ है।
वही शेयर मार्केट के जानकारों का मानना है कि शेयरों पर फंड जुटाने की योजना से कहीं ज्यादा एमएससीआई MSCI इंडेक्स में बदलाव का प्रभाव अदानी शेयर पर पड़ा है। आपको बता दे foreign portfolio investor or FII दोनों ही एमएससीआई, मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल को फॉलो करते हैं। अडानी की दो कंपनियों को 31 मई तक ट्रेडिंग करने से रोक दिया गया है इसे इंडेक्स से बाहर कर दिया गया है।
वही खबर लिखे जाने तक दोपहर 1:35, बीएसई सेंसेक्स 62000 को पार करके 62475.74 तथा निफ्टी टॉप फिफ्टी 18433.25 पर ट्रेड कर रहा है
वही अडानी की सबसे अधिक 4.6% की गिरावट अडानी टोटल गैस में दर्ज हुई है तथा 4.50% की गिरावट अदानी ट्रांसमिशन में।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…