जयपुर। सर्दी का मौसम इस समय दुनियाभर में अपने चरम पर चल रहा है। इस कड़ाके की ठंड में लोगों का जीना दूभर हो रहा है। ऐसे इस मौसम में नहाना लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौतीभरा काम होता है। कई लोगों को नहाने के शब्द से ही चिढ़ होती है। लेकिन जब बात सर्दी के मौसम में माइनस 71 डिग्री तापमान में नहाने बात करे तो ये चौंकाने वाला ही नहीं बल्कि काफी चुनौती भरा काम लगता है। हालांकि, इस इस दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां साल के सभी महीनों में तापमान माइनस में ही रहता है उसके बावजूद ये लोग नहाते हैं। इन्हीं में से एक जगह है साइबेरिया, जहां के लोगों का माइनस 71 डिग्री तापमान में नहाते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
यह भी पढ़ें : Amou Haji: 68 साल से नहीं नहाया ये शख्स, हेल्थ का राज जान डॉक्टर भी हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में साइबेरिया बंदरगाह शहर के लोग इन कठिन परिस्थितियों में नहाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बंदरगाह शहर का नाम याकुत्स्क है। इस क्षेत्र में तापमान काफी कम हो गया है। यह वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है। इसमें याकुत्स्क का एक आदमी नहाने जा रहा है। इतनी ठंड में यहां पर पानी जम जाता है। इस वीडियो में एक महिला यह बताती नजर आ रही है कि इस गांव के लोग हफ्ते में सिर्फ एकबार यानि रविवार को नहाते हैं। इस जगह का तापमान 71 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
देखें वीडियो
यह भी पढ़ें : Kalaram Temple: यहां विराजमान हैं काले रंग के भगवान राम, आज भी होते हैं भक्तों को दर्शन
इस वीडियो यह महिला बताती है कि उन्हें नहाने से पहले पानी गर्म करना पड़ता है। यहां के घरों में पाइप लाइन नहीं होती क्योंकि उसमें पानी जम जाता है। इस वजह से लोग यहां पर नहाने से पहले बर्फ इकट्ठी करके उसें गर्म करते हैं। इसके लिए सबसे पहले लकड़ी काटकर उसें घर लाते हैं और आग जलाते हैं। इसके बाद जब आग अच्छी तरह जल जाती है ते बाहर जाकर बर्फ के टुकड़े इकट्ठा करते हैं और आग में डालकर उसें पिघलाते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…